ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
देश

अहमदाबाद विमान हादसे के बाद एयर इंडिया सख्त: अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में 15% की कटौती का फैसला

अहमदाबाद में हाल ही में हुए दर्दनाक विमान हादसे के बाद एयर इंडिया ने सुरक्षा और संचालन स्थिरता के मद्देनज़र एक बड़ा कदम उठाया है। एयरलाइन ने बुधवार को घोषणा की कि वह 20 जून से अपने वाइड-बॉडी विमानों से संचालित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में 15 प्रतिशत की कटौती करेगी। यह कटौती जुलाई के मध्य तक प्रभावी रहेगी।

एयर इंडिया ने इस फैसले का कारण विमानों की रिजर्व उपलब्धता बढ़ाना बताया है, जिससे किसी भी संभावित तकनीकी या सुरक्षा समस्या का समय पर समाधान किया जा सके। एयरलाइन ने कहा कि इस निर्णय का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर सेवा देना, उड़ानों में स्थिरता बनाए रखना और उन्हें अंतिम समय की असुविधाओं से बचाना है।

यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171 अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें 241 यात्रियों और क्रू मेंबर्स की दर्दनाक मृत्यु हो गई। हादसे के बाद एयरलाइन और नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने सुरक्षा उपायों को और सख्त करने के निर्देश दिए हैं।

DGCA ने एयर इंडिया के बोइंग 787-8 और 787-9 विमानों पर ‘एन्हांस्ड सेफ्टी इंस्पेक्शन’ अनिवार्य कर दिया है। अब तक 33 में से 26 विमानों की जांच पूरी हो चुकी है और उन्हें उड़ान के लिए हरी झंडी दी गई है। बाकी विमानों की जांच जल्द पूरी की जाएगी। बोइंग 777 विमानों पर भी अतिरिक्त सुरक्षा जांच लागू की जाएगी।

एयर इंडिया ने यात्रियों से असुविधा के लिए माफी मांगते हुए आश्वासन दिया है कि प्रभावित यात्रियों को अग्रिम सूचना दी जाएगी और उन्हें वैकल्पिक उड़ानों में समायोजित किया जाएगा। यात्री अपनी यात्रा को बिना किसी शुल्क के पुनर्निर्धारित कर सकते हैं या पूरा रिफंड प्राप्त कर सकते हैं।

एयरलाइन ने गुजरात सरकार और नागरिक उड्डयन मंत्रालय के साथ मिलकर मृतकों के परिजनों और घायल यात्रियों को हर संभव सहायता देने की बात कही है। एयर इंडिया ने कहा, “यह फैसला हमारे संचालन की सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए अनिवार्य है। हमें विश्वास है कि देशवासियों के सहयोग से हम इस संकट से बाहर निकलेंगे।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button