ब्रेकिंग
राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर...
दुर्ग

चाकूबाजी करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

सुपेला | प्रार्थी लाल बहादुर निषाद निवासी सिरसा खुर्द के पास चौकी स्मृति नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि भाई सुखदेव निषाद 38 साल सिरसा खुर्द चौकी जेवरा का एम्स रायपुर में काम करता है।

जो दिनांक 11.06.2025 को रात्रि अपने मोटर सायकिल से वापस जेवरा सिरसा जा रहा था कि शुभम कालोनी के पास कोहका में पहुंचा तो आरोपी हेमन्त क्षत्रिय एवं उदय कुमार के द्वारा अपने साथी अपचारी बालक के साथ मिलकर मोटर सायकिल हार्न बजाते हो कहकर अपने पास रखे चाकू से मारपीट किया गया है।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सुपेला चौकी स्मृतिनगर में अपराध क्रमांक 693/2025 धारा 296,351(2), 115(2),126,118(2) 3(5) बीएनएस 25,27 आर्म्स एक्ट कायम कर विवेेचना में लिया गया है ।

प्रकरण की विवेचना एवं आरोपियों की पतासाजी के दौरान आरोपी के संबंध में प्रार्थी एवं अन्य आहत के बताये हुलिया के आधार पर आरोपी हेमन्त क्षत्रिय उम्र 23 साल साकिन माडल टाउन नेहरू नगर एवं उदय कुमार क्षत्रिय उम्र 19 साकिन माडल टाउन नेहरू नगर एवं अपचारी बालक को पकड़ा गया, जिन्होंने पूछताछ में घटना घटित करना स्वीकार किया। घटना में उपयोग किये गये चाकू को विधिवत जप्त किया गया है । आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक गुरूविन्दर सिंह संधु चौकी प्रभारी स्मृति नगर , प्र आर पंकज चौबे आरक्षक कमल नारायण, अनिकेत चन्द्राकर, हर्षित शुक्ला की कार्यवाही में सराहनीय योगदान रहा ।

गिरफ्तार आरोपी –
1- हेमन्त क्षत्रिय उम्र 23 साल साकिन माडल टाउन नेहरू नगर
2- उदय कुमार क्षत्रिय उम्र 19 साकिन माडल टाउन नेहरू नगर
3- अपचारी बालक।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button