ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
रायपुर

“संगी रे लहुट के आजा” ने मचाया तहलका: डायलॉग, एक्टिंग और गानों से जीता दिल, बॉक्स ऑफिस पर ‘सितारे ज़मीन पर’ को पछाड़ा!

रायपुर। संगीतकार से निर्देशक बने बाबला बागची की पहली छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘संगी रे लहुट के आजा’ ने प्रदेश के 30 सिनेमाघरों में रिलीज होते ही दर्शकों का दिल जीत लिया है। रायपुर के श्याम सिनेमा में हुए प्रीमियर शो में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी, जहाँ सभी ने इस संगीतमय फिल्म की जमकर सराहना की। फिल्म को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।

फिल्म की कहानी एक गाँव के गरीब लड़के की है, जो एक प्रतिभाशाली गायक है और अपने सपनों को पूरा करने के लिए मुंबई का रुख करता है जिसमें अपनी बुढ़ी माता का सपना पूरा करने की तमन्ना रख मुंबई की ओर रुख करते है। कहानी में रोमांस, इमोशन और दमदार एक्शन का बेहतरीन संतुलन है, जो दर्शकों को शुरू से अंत तक बांधे रखती है।

फिल्म का क्लाइमेक्स बेहद प्रभावी ढंग से फिल्माया गया है, जो दर्शकों पर एक गहरी छाप छोड़ता है। अभिनेता योगेश अग्रवाल ने अपने अब तक के करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। उनका अभिनय इतना दमदार है कि कई दृश्यों में दर्शक तालियां बजाने पर मजबूर हो जाते हैं। फिल्म के नए हीरो प्रतीक ने भी अपने किरदार में जान डाल दी है, वहीं हीरोइन सिल्की का अभिनय भी काबिले-तारीफ है और वह महिला दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ने में सफल रहती हैं।

हीरो की माता के किरदार में रंगमंच कलाकार अनीता उपाध्याय ने 50 से की दशक की चर्चित अभिनेत्री दुर्गा खोटे की अभिनय को याद दिलाता है जबरदस्त बॉन्डिंग दिखाई दी है माँ बेटे की निर्देशक बाबला ने फिल्म का सबसे बड़ा सरप्राइज हैं छत्तीसगढ़ी फिल्मों के सुपर डायरेक्टर सतीश जैन, जो इस फिल्म में एक दमदार कॉमेडी भूमिका में नजर आ रहे हैं। उनके किरदार ने दर्शकों को खूब हंसाया और अचंभित भी किया।

निर्देशक के तौर पर अपनी पहली ही फिल्म में बाबला बागची ने शानदार निर्देशन किया है और यह साबित कर दिया है कि वे अपने गुरु सतीश जैन के एक योग्य शिष्य हैं। फिल्म का संगीत पक्ष भी बेहद मजबूत है, जिसकी कहानी दो गायकों के इर्द-गिर्द घूमती है। बाबला बागची द्वारा संगीतबद्ध किए गए सभी गाने कर्णप्रिय हैं और दर्शकों की जुबान पर चढ़ रहे हैं।

कुल मिलाकर, ‘संगी रे लहुट के आजा’ एक संपूर्ण पारिवारिक साफ-सुथरी मनोरंजक फिल्म है। बेहतरीन कहानी, दमदार अभिनय, कर्णप्रिय संगीत और शानदार क्लाइमेक्स के साथ यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी हिट साबित हो सकती है। यह फिल्म निश्चित रूप से देखने लायक है।

एक हिसाब से देखा जाए तो फिल्म की हीरोइन का 10 15 साल के बाद फिल्मों में आना एक अजूबा लगता है क्योंकि फिल्म की हीरोइन एल्बम में भी काम कर चुकी है फिल्मों में भी काम की है और इस फिल्म की सिल्की अनुकृति चौहान से भी सीनियर आर्टिस्ट है क्योंकि अनुकृति चौहान को तो वर्तमान में हम जानेंगे मगर सिल्की को सर्वप्रथम माना जाएगा l

फिल्म के प्रीमियर के दौरान हमारे ब्यूरो चीफ ने सौजन्य मुलाकात किया फिल्म के हीरोइन से एवं साइड हीरोइन से l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button