छत्तीसगढ़
“तेरे जैसा यार कहां…” पर झूमे विधायक गजेन्द्र यादव और ईश्वर साहू, दोस्ती का जश्न हुआ जबरदस्त!

दुर्ग। सुरेंद्र कौशिक के जन्मदिन कार्यक्रम में एक खास और यादगार पल उस समय देखने को मिला जब दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव और साजा विधायक ईश्वर साहू ने मशहूर फिल्मी गीत “तेरे जैसा यार कहां” पर साथ में झूमते हुए अपनी दोस्ती का जश्न मनाया। इस पल ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का दिल जीत लिया और सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियाँ बटोरीं।

दोनों विधायकों की यह अनोखी और आत्मीय प्रस्तुति ने न सिर्फ जन्मदिन समारोह को खास बना दिया, बल्कि राजनीतिक मंच से हटकर एक मानवीय और दोस्ताना भाव को भी उजागर किया।
कार्यक्रम में भारी संख्या में गणमान्य नागरिक, कार्यकर्ता, युवा एवं सामाजिक लोग शामिल हुए। सभी ने सुरेंद्र कौशिक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और यह पल सभी के कैमरों में कैद हो गया।














