ब्रेकिंग
पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका सुंदरी गांव में आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 19.62 बल्क लीटर देशी शराब जब्त निर्माणाधीन पानी टंकी का शिक्षक नगर का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर...
दुर्ग

,गया नगर में निर्माणधीन सर्वसुविधा युक्त मांगलिक भवन का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक गजेंद्र यादव,गुणवत्ता के साथ कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश…

दुर्ग | वार्ड क्रमांक 4 गया नगर में लगभग 2 करोड़ की लागत से निर्माणधीन सर्वसुविधा युक्त मांगलिक भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण करने आज विधायक गजेंद्र यादव कार्य स्थल विद्युत सब स्टेशन परिसर गया नगर पहुंचकर भवन निर्माण कार्य की जानकारी लेकर लोगो को सुविधा व वास्तु के अनुरूप भवन बनाने तथा पार्किंग का विशेष ध्यान रखते हुए|

गुणवत्ता के साथ कार्य मे तेजी लाने अधिकारियो को निर्देश दिए इस दौरान निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल सभापति श्याम शर्मा,वार्ड पार्षद एवं जलगृह प्रभारी  लीना देवांगन पूर्व सभापति दिनेश देवांगन एमआईसी सदस्य शिव नायक पार्षदगण कमल देवांगन कुलेश्वर साहू,गुड्डू यादव कार्यपालन अभियंता आरके जैन सहायक अभियंता ठाकुर उप अभियंता विकास दमाहे,मंडल अध्यक्ष कमलेश फेकर,महामंत्री अमित पटेल सहित वार्ड के प्रमुख लोग उपस्थित थे।

इस अवसर पर वार्ड पार्षद  लीना देवांगन ने सभी वर्गो के सुविधा के लिए बन रहे शहर के एकमात्र सर्व सुविधा के लिए विधायक गजेंद्र यादव के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए मठपारा राजीव नगर गया नगर क्षेत्र के लोगो को उरला बघेरा जाने के लिए घुमावदार रोड से राहत मुक्तिधाम के पीछे डोंगिया बाधा तालाब पार के नया एप्रोच रोड बनाने ज्ञापन सौंपा।

उल्लेखनीय है कि विगत वर्ष लगभग 12 हजार वर्ग फीट से अधिक क्षेत्रफल में बनने वाले उक्त मांगलिक भवन सहित अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन करने स्वयं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आए थे और उनके हाथों गया नगर से लगे मठपारा कबड्डी मैदान में विकास उत्सव के तहत गरिमामय समारोह में आधारशीला रखे गए थे|

जिसके कुछ माह पश्चात से ही भवन निर्माण कार्य शुरू हो गया था और भवन का अब पीलिंथ वर्क कार्य पूरा हो चूका है तथा फिलिंग का कार्य जारी है ईस मांगलिक भवन के बन जाने से आस पास के वार्ड ही नही बल्कि शहर के लोगो को भी शादी व्याह जैसे बड़े आयोजन में लाभ मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button