ब्रेकिंग
राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर...
छत्तीसगढ़

त्योहार से पहले नकली मिठाइयों पर शिकंजा, कई दुकानों में औचक दबिश

रायपुर | राज्य शासन के निर्देशानुसार रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा कोरिया जिले में नकली खोवा, मिलावटी मिठाई एवं दूषित दुग्ध उत्पादों की बिक्री पर कड़ाई से रोक लगाने के लिए जांच-पड़ताल का विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। आज 21 जुलाई को बैकुंठपुर नगर में मिठाई दुकानों एवं दुग्ध उत्पाद विक्रय वाली दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान पॉपुलर स्वीट कॉर्नर (पुराना बस स्टैंड) एवं बड़े भैया स्वीट्स (भट्टीपारा) से संदेहास्पद खोवा के विधिक नमूने संकलित किए गए, जिन्हें राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, कालीबाड़ी, रायपुर भेजा गया है। नमूनों की जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 एवं विधि नियम, 2011 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे मिठाई एवं दुग्ध उत्पाद केवल विश्वसनीय एवं लाइसेंस प्राप्त प्रतिष्ठानों से ही क्रय करें तथा उत्पादों की निर्माण तिथि, समाप्ति तिथि एवं लेबलिंग की जानकारी अवश्य देखें। यदि कहीं भी मिलावट अथवा संदिग्ध खाद्य सामग्री की जानकारी मिले, तो तत्काल संबंधित विभाग को सूचित करें। जांच-पड़ताल का यह अभियान आमजन के स्वास्थ्य सुरक्षा तथा खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु सतत रूप से जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button