ब्रेकिंग
कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका
रायपुर

CG में भीषण सड़क दुर्घटना, केदार कश्यप के भतीजे ने मौके पर तोड़ा दम

रायपुर, । छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों की दर्दनाक कड़ी थमने का नाम नहीं ले रही है। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक और बड़ा हादसा हुआ, जिसमें राज्य के वन मंत्री केदार कश्यप के 19 वर्षीय भतीजे निखिल कश्यप की जान चली गई।

तेज रफ्तार बुलेट डिवाइडर से टकराई
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 7:30 बजे नवा रायपुर क्षेत्र में निखिल तेज़ रफ्तार से बुलेट बाइक चला रहा था। बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही मंदिर हसौद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिवार में छाया मातम
निखिल की असमय मौत से मंत्री केदार कश्यप के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। एक होनहार युवा की यूं अचानक मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। स्थानीय लोगों व परिचितों में भी घटना को लेकर शोक और स्तब्धता का माहौल है।

लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में बीते कुछ समय से सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना इन हादसों का प्रमुख कारण बनता जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button