ब्रेकिंग
पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका सुंदरी गांव में आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 19.62 बल्क लीटर देशी शराब जब्त निर्माणाधीन पानी टंकी का शिक्षक नगर का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर...
दुर्ग

अड्डेबाजी और अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

दुर्ग  | दुर्ग जिले में अपराध के रोकथाम हेतु एवं अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है इसी क्रम में दिनांक 27.07.2025 को दुर्ग जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सार्वजनिक जगह पर शराब का सेवन करने वाले, अवैध रूप से शराब बिकी करने वाले तथा अड्डेबाजी करने वाले के विरूद्ध कार्यवाही किया गया ।

इस अभियान में मुखवीर द्वारा सूचना प्राप्त होने पर थाना पुरानी भिलाई क्षेत्र मे शेषनारायण वर्मा द्वारा पान ठेला के पास सोमनी में, चौकी जेवरा सिरसा क्षेत्रांतर्गत करंजा भिलाई चांदनी चौक के पास खिलेश्वर वर्मा व कमल नारायण निषाद , थाना सपेला क्षत्रांतर्गत संजय नगर में राकेश वर्मा, थाना वैशाली नगर क्षेत्र में जवाहर नगर में चंद्रकला व स्टील नगर में एम. जगदीश द्वारा अवैध शराब बिक्री करते हुए पाये जाने पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया ।

इसी क्रम में आम सार्वजनिक जगहों पर अड्डेबाजी एवं शराब का सेवन करते पाये जाने पर दुर्ग जिला के विभिन्न थाना/चौकी में कुल 55 प्रकरण दर्ज कर 55 लोगों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है । यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button