ब्रेकिंग
टीबी मरीजों के लिए पोषण किट बनी संजीवनी, उपचार में मिल रही नई मजबूती राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण के लिए प्रदेश में होगा अलग से संचालनालय का गठन नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 195 करोड़ जारी बस्तर के युवाओं के लिए सेना में भर्ती का सुनहरा अवसर आंगनबाड़ी केन्द्रों में ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम : पोषण, शिक्षा और जनभागीदारी का राज्यव्यापी अभियान मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने की सौजन्य मुलाकात स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय स्... हवाई कनेक्टिविटी मजबूत: रीवा-रायपुर डायरेक्ट फ्लाइट की शुरुआत आज से स्व-सहायता समूह से बदली जिंदगी, डेयरी और खेती से ‘लखपति दीदी’ बनीं माधुरी जंघेल जल दिवस पर जागरूकता अभियान को लेकर निगम में मंथन, जलकार्य समिति की अहम बैठक संपन्न
छत्तीसगढ़

कैबिनेट मंत्री बनने के बाद मां चंडिका मंदिर पहुंचे गजेन्द्र यादव, लिया आशीर्वाद, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

दुर्ग। दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव को छत्तीसगढ़ सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर आज मां चंडिका मंदिर प्रांगण में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

कैबिनेट मंत्री के रूप में जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार क्षेत्र में पहुंचे गजेन्द्र यादव का कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं और नारों से गर्मजोशी से अभिनंदन किया। मंदिर प्रांगण में पारंपरिक ढोल-नगाड़ों के साथ उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर गजेन्द्र यादव ने मां चंडिका मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि माता का आशीर्वाद और जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है।

कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने कहा कि शहर विधायक को कैबिनेट में शामिल किए जाने से पूरे दुर्ग जिले में खुशी का माहौल है और अब क्षेत्र के विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी। वहीं, गजेन्द्र यादव ने भी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि-विधायी कार्य विभाग की जिम्मेदारी निभाएंगे।

नए मंत्री का स्वागत समारोह और मां चंडिका का आशीर्वाद दुर्ग के राजनीतिक और सामाजिक जीवन में उत्सव जैसा माहौल लेकर आया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button