
दुर्ग | सेठ बद्रीलाल खण्डेलवाल शिक्षा महाविद्यालय, दुर्ग में शनिवार को पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु इको-फ्रेंडली गणेश निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में बी.एड. के छात्राध्यापकों ने मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाना सीखा।
प्रशिक्षण के लिए मूर्तिकला विशेषज्ञ दिव्या हुद्दार को आमंत्रित किया गया। कार्यशाला प्रभारी अर्चना षडंगी ने बताया कि महाविद्यालय में विगत पाँच वर्षों से इस तरह की कार्यशालाएँ आयोजित की जा रही हैं। इसका मुख्य उद्देश्य छात्राध्यापकों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना, शिल्पकला को प्रोत्साहित करना और घर पर ही मिट्टी की प्रतिमा बनाकर भक्ति भाव से विसर्जन कर प्रकृति की रक्षा करना है।

जिला शिक्षण समिति के अध्यक्ष इंजीनियर प्रवीणचंद्र तिवारी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाओं से पर्यावरण प्रदूषण को रोकने में मदद मिलेगी। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. उमाकांती सिंह ने बताया कि इस कार्यशाला में सभी छात्राध्यापकों की सौ प्रतिशत सहभागिता रही।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के स्टाफ सदस्य अर्चना तिवारी, भावना दुबे, डॉ. सपना वैष्णव, पूनम गौतम, आफरीन खानम और कु. यास्मीन परवीन भी उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर छात्राध्यापकों ने मिट्टी से गणेश प्रतिमा निर्माण का अभ्यास कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।














