दुर्ग
दुर्ग पुलिस की कार्रवाई: अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई गंजपारा पुलगांव पुल के नीचे शिव मंदिर के पास की गई, जहां आरोपी अवैध रूप से शराब बेच रहा था।
पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी अमन उर्फ यमन गोंड़ (उम्र 27 वर्ष, निवासी गंजपारा, दुर्ग) को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 32 पौवा देशी शोले मसाला मदिरा (प्रत्येक 180 एमएल, कुल 5.760 बल्क लीटर) बरामद की गई। बरामद शराब की कीमत 3200 रुपए तथा बिक्री रकम 150 रुपए सहित कुल 3350 रुपए जब्त किए गए।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 394/2025, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
इस कार्रवाई में प्रआर मनोज निर्मलकर, शाहिद खान, आरक्षक कमलकांत अंगूरे और सुरेश जायसवाल की सराहनीय भूमिका रही।














