ब्रेकिंग
पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका सुंदरी गांव में आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 19.62 बल्क लीटर देशी शराब जब्त निर्माणाधीन पानी टंकी का शिक्षक नगर का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर...
छत्तीसगढ़

फार्म हाउस में जुआ खेलते 16 जुआरी गिरफ्तार, लाखों रुपये और कारें जब्त

बालोद। जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रविवार देर रात 16 जुआरियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई ग्राम डगनिया स्थित ग्रीन कोया फार्म के फ्लैट नंबर 10 के लॉन में की गई।

सूत्रों के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि फार्म हाउस में कुछ लोग बड़ी रकम के साथ जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए गुंडरदेही थाना पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश दी और सभी आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 8 लाख 12 सौ रुपये नकद और 3 कारें जब्त कीं। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद फहीम (दुर्ग), प्रमोद निवारे (रायपुर), रोशन कुमार (रायपुर), अनिकेत लक्ष्यवाणी (धमतरी), राजीव तिवारी (रायपुर), केवल दास भारती (रायपुर), नागेश्वर साहू, ओमप्रकाश चंद्रा (सारंगढ़-बिलाईगढ़), जितेंद्र सिंधी (रायपुर), मनीष पटेल (रायपुर), संजय महेश्वरी (दुर्ग), पप्पू साहू (दुर्ग), हेमलाल ढीमर (दुर्ग), परमानंद कुर्रे (धमतरी), कमलेश साहू (रायपुर) और जितेंद्र सिंह (रायपुर) शामिल हैं।

पुलिस का कहना है कि इस तरह की गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button