ब्रेकिंग
प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्...
क्राइमदुर्ग

भिलाई में केमिकल टैंकर की चपेट में आने से युवक की मौत, एक घायल

भिलाई। दुर्ग जिले में रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह केमिकल से भरे एक टैंकर ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गौतम नगर खुर्सीपार निवासी जितेंद्र यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक से खुर्सीपार से छावनी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान शंकर नगर के पास तेज रफ्तार केमिकल टैंकर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में जितेंद्र का सिर टैंकर के चक्के के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल युवक को अस्पताल पहुँचाया और टैंकर चालक को पकड़कर छावनी पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने टैंकर को जब्त कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

इस हादसे से क्षेत्र में आक्रोश और शोक का माहौल है। लोग प्रशासन से भारी वाहनों की गति नियंत्रित करने और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की मांग कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button