जीएसटी रिफॉर्म 2 की शुरुआत भाजपा जनों ने व्यापारियों को गुलाब फूल देकर मोदी जी का जताया आभार

दुर्ग| केंद्र की नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली सरकार के द्वारा आम जनमानस के हितों का ध्यान रखते हुए जीएसटी रिफार्म 2 का ऐतिहासिक निर्णय लिया जिसकी शुरुआत मां आदिशक्ति के पावन पर्व नवरात्रि में हो रही है भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार इसे बचत उत्सव की रूप में मनाया जा रहा है इसी कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी के दुर्ग जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के नेतृत्व में दुर्ग शहर के इंदिरा मार्केट व्यापारी बंधुओ को गुलाब का फूल देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति अपना आभार जताया गया
इस अवसर पर उनके साथ दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर , भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिलीप साहू, मंत्री आशीष निमजे, सोशल मीडिया जिला संयोजक रजनीश वास्तव, मंडल भाजपा अध्यक्ष कौशल साहू, महिला मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य सु सरिता मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता रजा खोखर, विक्रम सिंह ठाकुर, तेखन सिन्हा, राजेश सिंह राजपूत रहे
इस अवसर पर दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि सदैव से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार के द्वारा आम जनमानस सहित को लेकर ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं जिससे उनका जीवन में सुधार आते रहा है जीएसटी रिफॉर्म 2 ऐतिहासिक फैसला है इस फैसले में गरीब और आम जनता की भावनाओं को समर्पित किया गया है सरकार ने खाद्य पदार्थ और रोजमर्रा के उत्पादों पर शुल्क कम करके जनकल्याण का कार्य किया है
व्यापारियों की सुविधा के लिए जीएसटी दरो पर सरलीकरण भी किया गया है कौशिक ने आगे कहा कि व्यापारियों को गुलाब फूल देकर उनसे आगरा किया गया कि वे जीएसटी रिफॉर्म्स के फायदे ग्राहकों को समझाएं मैं आम जनमानस से अपील करता हूं कि स्वदेशी अपनाए जिससे हमारा देश आत्मनिर्भर भारत की ओर अग्रसर हो सके तथा 2047 तक विकसित भारत का संकल्प को पूर्ण कर सके| कौशिक ने आगे कहा कि “आइए, ‘GST बचत उत्सव’ के साथ त्योहारों के इस मौसम को नई उमंग और नए जोश से भर दें! GST की नई दरों का मतलब है- हर घर के लिए अधिक से अधिक बचत, साथ ही व्यापार और कारोबार के लिए बड़ी राहत।”
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने आगे कहा कि 22 सितंबर से नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्मर लागू हुआ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार का दुरगामी परिणाम का ऐतिहासिक निर्णय है इन रिफॉर्म्स से किसान, महिला, युवा, गरीब मध्यम वर्ग, व्यापारी, लघु उद्योग, कुटीर उद्योग सभी को फायदा होगा हमारे देश में जीएसटी यात्रा 2017 में शुरू हुई थी तब देश को अनेक तरह के टैक्स और टोल के जनरल से मुक्ति मिली थी इससे ग्राहकों और व्यापारियों को कारोबारी को बहुत बड़ी राहत मिली थी अब यह नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म हमें और आगे ले जा रहा हैं
इसमें सिस्टम को और सरल बनाया गया है इससे हमारे दुकानदार साथियों लघु उद्योग को की सहूलियत और बढ़ेगी | चंद्राकर ने आगे कहा कि हमारे देश में 2047 तक विकसित भारत का संकल्प लिया है और इसे सिद्ध करने के लिए आत्मनिर्भरता के रास्ते पर चलना जरूरी है नई जीएसटी रिफॉर्म से आत्मनिर्भर भारत अभियान को भी तेजी मिलेगी |आयोजित बचत उत्सव कार्यक्रम में आम जनमानस और भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे |














