ब्रेकिंग
पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका सुंदरी गांव में आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 19.62 बल्क लीटर देशी शराब जब्त निर्माणाधीन पानी टंकी का शिक्षक नगर का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर...
छत्तीसगढ़दुर्ग

दीपावली से पहले निगम कर्मचारियों को मिला खुशियों का तोहफा – 56 हितग्राहियों के खाते में पहुंची उपादान राशि

दुर्ग |  नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा दीपावली पर्व से पूर्व कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी गई है। महापौर  अलका बाघमार,सभापति श्याम शर्मा एवं वित्त विभाग प्रभारी नरेंद्र बंजारे की पहल पर 56 कर्मचारियों को एकमुश्त ₹1,21,28,305 की उपादान राशि प्रदान की गई।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम मोतीलाल सभागार में महापौर अलका बाघमार, आयुक्त सुमित अग्रवाल और वित्त प्रभारी नरेंद्र बंजारे की उपस्थिति में हितग्राहियों को राशि वितरण किया गया। यह राशि जीवित एवं मृतक दोनों श्रेणी के कर्मचारियों को प्रदान की गई।

लगातार प्रयासों से मिली सफलता

महापौर अलका बाघमार ने बताया कि यह उपलब्धि कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव, सभापति श्याम शर्मा के मार्गदर्शन तथा आयुक्त सुमित अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में संभव हुई है।

वित्त प्रभारी नरेंद्र बंजारे ने बताया कि उन्होंने पिछले तीन महीनों से लगातार विभागीय बैठकों का संचालन करते हुए लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। सभी तकनीकी व प्रशासनिक प्रक्रियाओं के पूर्ण होने के बाद कर्मचारियों को उनका हक मिलना संभव हो सका।

निगम परिवार में उत्साह का माहौल

उन्होंने कहा उपादान राशि वितरण की घोषणा के साथ ही निगम परिसर में हर्षोल्लास का वातावरण बन गया।कर्मचारियों ने कहा कि यह राशि केवल आर्थिक राहत नहीं, बल्कि वर्षों की सेवा का सम्मान है।

इस अवसर पर एमआईसी सदस्य शेखर चंद्राकर,ज्ञानेश्वर ताम्रकार, शिव नायक, नीलेश अग्रवाल, पार्षद साजन जोसफ, मनोज सोनी, अश्वनी निषाद, कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा, आर.के. जैन, प्रकाश चंद थावनी, संजय ठाकुर सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

कर्मचारी हित ही निगम की प्राथमिकता

महापौर अलका बाघमार ने कह”निगम परिवार की खुशी ही मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि”

महापौर  अलका बाघमार ने कहा कि आज का दिन हमारे निगम परिवार के लिए बेहद खुशी का है। दीपावली से पूर्व कर्मचारियों को यह उपादान राशि प्रदान कर पाना मेरे लिए आत्मिक संतोष का क्षण है। कर्मचारियों की मेहनत और लगन से ही हमारा निगम प्रदेश में अग्रणी बना है। हम सबका दायित्व है कि ऐसे कर्मियों को उनका हक समय पर मिले। पिछले कुछ समय से लंबित प्रकरणों को हमने प्राथमिकता से निपटाने का संकल्प लिया था और आज वह पूरा हुआ। यह सिर्फ वित्तीय लेनदेन नहीं, बल्कि विश्वास और समर्पण का परिणाम है।

महापौर अलका बाघनार ने कहा कि निगम परिवार के हर सदस्य को दीपावली के पहले यह उपहार देना हमारे लिए गर्व का विषय है। हम निरंतर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि कर्मचारियों को सभी लाभ योजनाओं का लाभ समय पर मिले। हमारा उद्देश्य ‘खुशहाल कर्मचारी, मजबूत निगम’ की भावना को साकार करना है।”

आयुक्त सुमित अग्रवाल ने कहा “कर्मचारियों का मनोबल ही निगम की असली शक्ति

आयुक्त सुमित अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा “निगम कर्मचारियों की निष्ठा और सेवा भाव ही नगर के विकास की नींव है। कोई भी संस्था तभी प्रगति कर सकती है जब उसके कर्मचारी सम्मान और आत्मविश्वास से काम करें। महापौर एवं वित्त प्रभारी के नेतृत्व में प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया है कि कोई भी कर्मचारी अपने अधिकार से वंचित न रहे। यह राशि वितरण केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि निगम प्रशासन की पारदर्शिता और संवेदनशीलता का प्रतीक है।

प्रभारी नरेंद्र बंजारे ने कहा कि निगम आने वाले समय में भी कर्मचारियों के हित में और कदम उठाएगा, जिससे कार्य वातावरण और अधिक सकारात्मक व प्रेरणादायक बने।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button