छत्तीसगढ़
मोहन नगर पुलिस की कार्रवाई: 161 पौवा अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 15 हजार से अधिक की शराब जब्त

दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मोहन नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध शराब बेचने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 161 पौवा देशी शराब बरामद की गई है, जिसकी कीमत लगभग ₹15,100 आंकी गई है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि धमधा नाका सब्जी मंडी के पास कुछ लोग प्लास्टिक की बोरियों में शराब रखकर ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी के दौरान सफेद बोरे में भारी मात्रा में देशी शराब बरामद की गई।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 558/25 और 559/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
गिरफ्तार आरोपी:
- बजरंगी कुर्मी, उम्र 21 वर्ष, निवासी सिकोला भाठा, थाना मोहन नगर
- कृष्णा कुमार कुर्मी, उम्र 50 वर्ष, निवासी देवार मोहल्ला, सिकोला भाठा
- मोहन नगर थाना प्रभारी ने बताया कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।














