जुनवानी क्षेत्र के दो स्पा सेंटर्स पर पुलिस की रेड — देह व्यापार का हुआ खुलासा, आपत्तिजनक सामग्री जब्त

दुर्ग — चौकी स्मृतिनगर, थाना सुपेला पुलिस ने जुनवानी क्षेत्र में संचालित दो स्पा सेंटर्स — Le Wellness Spa and Salon एवं Larenzo Spa — पर छापेमारी कर देह व्यापार का पर्दाफाश किया है।

दिनांक 24 अक्टूबर 2025 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर उप पुलिस अधीक्षक (IUCAW) दुर्ग के नेतृत्व में महिला रक्षा टीम और स्मृतिनगर पुलिस ने यह कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान दोनों स्पा सेंटर्स से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई तथा वहां मौजूद महिला कर्मचारी और ग्राहक आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए।

पुलिस ने दोनों स्पा के संचालकों, कर्मचारियों और संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध माननीय सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए PITA एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऐसे अवैध गतिविधियों में लिप्त संस्थानों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा, और भविष्य में भी इस तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि क्षेत्र में सामाजिक अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके।














