ब्रेकिंग
छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका सुंदरी गांव में आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 19.62 बल्क लीटर देशी शराब जब्त निर्माणाधीन पानी टंकी का शिक्षक नगर का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर... नो-एंट्री का उल्लंघन करने वाले भारी वाहनों पर यातायात पुलिस की सख्त कार्यवाही दुर्ग जिला ठेठवार यादव समाज का सम्पन्न हुवा रंग पंचमी होली मिलन का आयोजन नो-एंट्री का उल्लंघन करने वाले भारी वाहनों पर यातायात पुलिस की सख्त कार्यवाही अग्निवीर भर्ती अभियान के लिए कलेक्टर आकाश छिकारा ने दिया कैरियर मार्गदर्शन
छत्तीसगढ़दुर्ग

भिलाई भट्टी पुलिस ने चोरी करने वाली मेड को दबोचा, पति सहित गिरफ्तार – 8 लाख के गहने व नकद बरामद

दुर्ग, भिलाई : प्रार्थी राकेश चौधरी, सेक्टर–02 भिलाई द्वारा थाना भिलाई भट्टी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 29.10.2025 को आलमारी में रखे सोने–चांदी के आभूषण और नकद रकम 15.11.2025 को शादी समारोह हेतु सामान निकालने के दौरान चोरी पाया गया। रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रथम सूचना पत्र दर्ज कर जांच प्रारंभ की।

जांच के दौरान पाया गया कि प्रार्थी शासकीय सेवक है और उसकी पत्नी गृहणी होने के कारण घर पर ही रहती थी। संदेह के आधार पर घर में काम करने वाली नौकरानी सरस्वती साहू पर निगरानी रखी गई। पूछताछ में सरस्वती ने स्वीकार किया कि 29.10.2025 से 15.11.2025 के बीच बिना लॉक की आलमारी से 2–3 बार में गहने चोरी कर अपने पति सेवक राम साहू को छुपाने हेतु दिए थे।

पुलिस ने आरोपियों से बरामदगी करते हुए सोने की चैन 02 नग लाकेट सहित, झूमका 04 नग, कान की बाली एवं टॉप्स 04 नग, सोने का लटकन 01 नग, मंगलसूत्र 01 नग, जेन्स बाली 01 नग, चांदी की पायल 01 जोड़ी तथा नकद ₹51,600 जप्त किया। कुल बरामद माल की कीमत लगभग ₹8 लाख आंकी गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि घरों में कार्यरत नौकर–नौकरानियों के नाम, पता एवं विवरण स्थानीय थाने में अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं।

आरोपीगण –
(1) सरस्वती साहू, उम्र 31 वर्ष, शास्त्री नगर, केम्प–1, छावनी
(2) सेवक राम साहू, उम्र 32 वर्ष

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button