ब्रेकिंग
पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका सुंदरी गांव में आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 19.62 बल्क लीटर देशी शराब जब्त निर्माणाधीन पानी टंकी का शिक्षक नगर का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर...
कबीरधामछत्तीसगढ़

कवर्धा के सहसपुर लोहारा तथा बोड़ला विकासखंड के 50 शासकीय विद्यालयों में हुआ स्मार्ट क्लास की सुविधा का विस्तार

कबीरधाम : कबीरधाम जिले में स्कूल शिक्षा के डिजिटलीकरण को गति देते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने सहसपुर लोहारा विकासखंड के अंतर्गत संचालित 9 शासकीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास सुविधा का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस दौरान वे ग्राम सिलहाटी स्थित उच्चतर माध्यमिक शाला में विद्यार्थियों के साथ डिजिटल कक्षा का अनुभव लेते नजर आए।

स्मार्ट क्लास सिस्टम के शुभारंभ अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बच्चों के साथ बैठकर डिजिटल बोर्ड के माध्यम से जीव विज्ञान विषय की 3डी एनिमेटेड सामग्री के जरिए आंख और दिमाग की संरचना का अध्ययन करते दिखाई दिए। उन्होंने बच्चों की तरह सवाल पूछते हुए इंटरएक्टिव लर्निंग का उत्साह भी बढ़ाया।

कवर्धा जिले में डिजिटल क्लासरूम स्थापित करने की यह योजना उपमुख्यमंत्री की विशेष पहल मानी जा रही है। विकासखंड कवर्धा में पहले ही इस सुविधा की शुरुआत हो चुकी है, जिसके बाद अब सहसपुर लोहारा में भी आधुनिक शिक्षण तकनीक पहुंचाई जा रही है। कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने विद्यालय तक पहुंच मार्ग हेतु सीसी रोड निर्माण की घोषणा भी की।

वर्चुअल माध्यम से जुड़े अन्य स्कूलों के विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्होंने बताया कि स्मार्ट क्लास के माध्यम से भौतिक, रसायन, जीव विज्ञान, गणित और भूगोल जैसे जटिल विषयों को सरल, रोचक और दृश्यात्मक तरीके से समझा जा सकेगा। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी कल्पनाशक्ति और जिज्ञासा बनाए रखने की प्रेरणा भी दी।

उपमुख्यमंत्री ने शिक्षकों से स्मार्ट क्लास की तकनीकी संरचना, संचालन और उपयोग प्रक्रिया की जानकारी ली और इसे शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव लाने वाली पहल बताया। उन्होंने कहा कि त्रि-आयामी विज़ुअलाइजेशन और मल्टी-डायमेंशनल कंटेंट के जरिए सीखने की प्रक्रिया बेहतर होगी। मंच से एआई का लाइव उपयोग कर उन्होंने विद्यार्थियों को तकनीक का प्रत्यक्ष अनुभव कराया और सभी स्कूलों को विषयवार साप्ताहिक शेड्यूल बनाने के निर्देश दिए।

जिले के मिडिल, हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों में अत्याधुनिक डिजिटल शिक्षण प्रणाली लागू की जा रही है। अगले चरण में बोड़ला विकासखंड के विद्यालयों में भी इस सुविधा का विस्तार किया जाएगा। सीएसआर मद से 50 स्कूलों में स्मार्ट क्लास स्थापना की योजना चल रही है।

आज जिन विद्यालयों में डिजिटल कक्षाओं का शुभारंभ हुआ, उनमें सोनझरी, रक्से, सिलहाटी, सहसपुर लोहारा, सुरजपुरा वन, कोयलारी, छिरबांधा, खोलवा और राम्हेपुर शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button