
संवाददाता, सौरभ साहू:-
सूरजपुर : महिला एवं बाल विकास विभाग, विधिक सेवा प्राधिकरण एवं यूनिसेफ एण्ड एग्रीकॉन फाउंडेशन के सहयोग से आज संविधान दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय उच्चतर विद्यालय गिरिवरगंज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

भारतीय संविधान दिवस न्याय सम्बन्धी जानकारी, विधिक सेवा प्राधिकरण की जानकारी, बाल संरक्षण और बाल अधिकार, बाल विवाह पर रोकथाम के विषय में चर्चा, घरेलू हिंसा, पॉक्सो एक्ट, गुड टच और बैड टच के बारे में बताया टोल फ्री 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर, 181 सभी ने मिलकर छत्तीसगढ़ बाल विवाह मुक्त ग्राम के लिए शपथ दिलाई गई।

विश्व बाल अधिकार दिवस विशेष विषय द्वारा जागरूकता कार्यक्रम हेतु आयोजन में जागरुक करने हेतु किशोर न्याय बोर्ड से रुचि मिश्रा, व्यावहारिक न्यायालय से सिविल जज आशीष भगत, महिला एवं बाल विकास विभाग से जिला महिला संरक्षण अधिकारी इंद्रा तिवारी, यूनिसेफ एण्ड एग्रीकॉन फाउंडेशन से सूरजपुर जिला समन्वयक हितेश निर्मलकर, यूनिसेफ सूरजपुर ब्लॉक समन्वयक अम्बुज मिश्रा, स्कूल के 145 छात्र एवं छात्राए, प्रिंसिपल और अन्य शिक्षण गण मौजूद रहे।














