ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़दुर्ग

निगम की सख्ती का असर: वार्ड 32, 34 और 35 से वसूले गए कुल 1.65 लाख से अधिक बकाया कर

दुर्ग : नगर पालिक निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर राजस्व अधिकारी आरके बोरकर के मार्गदर्शन और सहायक राजस्व अधिकारी थानसिंग यादव , उप राजस्व निरीक्षक संजय मिश्रा के नेतृत्व सहित अमला टीम राजस्व विभाग द्वारा बकाएदारों पर सख्त कार्रवाई और नल कनेक्शन विच्छेदन की चेतावनी का प्रभाव लगातार देखने को मिल रहा है। निगम की विशेष वसूली टीम द्वारा शुक्रवार को वार्ड क्रमांक 32, 34 और 35 में अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत कुल मिलाकर 1.65 लाख रुपये से अधिक की राशि निगम कोष में जमा करवाई गई।

वार्ड 32 से बड़ी वसूली, ₹1,00,127 जमा

वार्ड क्रमांक 32 में कैलाश शर्मा, रवि कुमार एवं विमला शर्मा के माध्यम से ₹1,00,127 (एक लाख एक सौ सत्ताइस रुपये) की नगद राशि करदाताओं द्वारा जमा करवाई गई। नल कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई के दबाव ने करदाताओं को कर अदायगी के लिए प्रेरित किया।

वार्ड 34 सिद्धार्थ नगर, ₹55,231 की वसूली

वार्ड नंबर 34 सिद्धार्थ नगर क्षेत्र में खोरबाहरा सांडेकर द्वारा बकाया एवं सन हाल टैक्स की पूरी राशि जमा कर दी गई। राजस्व विभाग की टीम की कार्रवाई के दौरान ₹55,231 नगद निगम कोष में जमा किए गए।

 वार्ड 35,₹50,410 की राशि जमा

इसी प्रकार वार्ड 35 में भगवानदीन यादव द्वारा नल कनेक्शन विच्छेदन के दबाव में ₹50,410 रुपये की नगद राशि कर विभाग को सौंपी गई।

राजस्व विभाग की टीम द्वारा चलाए जा रहे वसूली अभियान से लगातार बकाया राशि में बढ़ोतरी हो रही है। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बकाया कर नहीं चुकाने वाले उपभोक्ताओं पर इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button