ब्रेकिंग
कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका
छत्तीसगढ़

सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बांस के डंडे से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। सुपेला पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में तेजी दिखाते हुए आरोपी हरीश चंद्र साहू (49 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। यह घटना 29 अक्टूबर 2025 को आशाराम बापू आश्रम के सामने सामुदायिक भवन के पास हुई थी, जहां शराब को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने बांस के डंडे से हमला कर पीड़ित को गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

शराब की बात पर हुआ विवाद, बांस के डंडे से किया प्राणघातक हमला

29.10.2025 को आशाराम बापू आश्रम के सामने रोशन ढीमर और आरोपी हरीश चंद्र साहू के बीच शराब को लेकर विवाद बढ़ गया। झगड़े के दौरान आरोपी ने पास में पड़ा बांस का डंडा उठाकर रोशन ढीमर के सिर और कंधे पर जोरदार हमला कर दिया। हमला इतना गंभीर था कि रोशन ढीमर मौके पर ही बेहोश हो गया।

परिजनों द्वारा उसे शंकराचार्य अस्पताल, जुनवानी भिलाई में भर्ती कराया गया।

चोटें थीं अत्यंत गंभीर, डॉक्टर ने दी अहम राय

पुलिस द्वारा जांच के दौरान पीड़ित का बेडहेड टिकट एवं अन्य चिकित्सीय रिपोर्ट प्राप्त की गई। डॉक्टरों के अभिमत में यह स्पष्ट किया गया कि घायल को लगी चोटें ऐसी थीं कि समय पर उपचार न मिलता तो उसकी मृत्यु संभव थी।

इस महत्वपूर्ण चिकित्सकीय तथ्य के आधार पर पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) की धारा जोड़ दी।

आरोपी गिरफ्तार, हथियार जप्त

सुपेला पुलिस ने आरोपी हरीश चंद्र साहू को खोजकर हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा भी आरोपी के कब्जे से बरामद कर जप्त किया गया।

आज दिनांक 28.11.2025 को आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

मामला दर्ज

अपराध क्रमांक – 1320/2025
धारा – 296, 115(2), 351(3), 109(1) BNS
थाना – सुपेला, जिला दुर्ग

पुलिस टीम का सराहनीय योगदान

पूरी कार्यवाही में निरीक्षक विजय कुमार यादव एवं थाना सुपेला स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा है।

सुपेला पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने स्पष्ट कर दिया है कि हिंसक अपराध और सार्वजनिक शांति भंग करने वाले तत्वों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button