
दुर्ग : नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत मोहन नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पीछे मालधक्का क्षेत्र में प्रतिबंधित नशीली टैबलेट बेच रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
थाना मोहन नगर पुलिस को 04 दिसंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सूर्या होटल के पीछे दो युवक नशीली गोलियों की अवैध बिक्री कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुँची और घेराबंदी कर दोनों व्यक्तियों को पकड़ा।
जप्ती:
- आरोपी सुमित जाटव के पास से अल्फाजोलम की 6 पेटियों में कुल 79 टैबलेट और ₹200 नगद
- आरोपी फग्गू उर्फ लक्की यादव के पास से SPASMO-PLUS कैप्सूल की 4 पट्टियों में 21 कैप्सूल और ₹150 नगद
पूछताछ में दोनों ने नशीली गोलियां बेचने और आरोपी सुनील तांडी को सप्लाई करने की बात स्वीकार की। बाद में सुनील तांडी को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
तीनों आरोपियों के विरुद्ध थाना मोहन नगर में धारा 8, 22, 27(a) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
गिरफ्तार आरोपी:
- सुमित जाटव (31 वर्ष), पंचशील नगर
- फग्गू उर्फ लक्की यादव (36 वर्ष), सिकोलाभाठा, मोहन नगर
- सुनील तांडी (39 वर्ष), साइन नगर














