ब्रेकिंग
पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका सुंदरी गांव में आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 19.62 बल्क लीटर देशी शराब जब्त निर्माणाधीन पानी टंकी का शिक्षक नगर का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर...
छत्तीसगढ़

नगर निगम दुर्ग ने लॉन्च किया ‘कर्तव्य’ ऐप, कर्मचारियों की उपस्थिति अब ऑनलाइन

दुर्ग : नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा कर्मचारियों की उपस्थिति, कार्यकुशलता और पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ऑनलाइन मोबाइल ऐप ‘कर्तव्य’ का शुभारंभ किया गया।
महापौर अलका बाघमार, आयुक्त सुमित अग्रवाल तथा सभापति श्याम शर्मा ने एमआईसी सदस्यों और पार्षदों की उपस्थिति में इस ऐप का औपचारिक लॉचिंग किया।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्लेसमेंट, एमसीसी और फील्ड वर्कर कर्मचारियों को दिन में तीन निर्धारित समय सुबह 6 से 6:30 बजे, 10 से 10:30 बजे और दोपहर 1:45 से 2:15 बजे के बीच उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य होगा।
इस व्यवस्था से फील्ड कर्मचारियों की गतिविधियों पर बेहतर निगरानी हो सकेगी और कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आएगी।

नगर निगम के लगभग 1800 कर्मचारियों का पंजीयन इस ऐप में किया जा चुका है। “कर्तव्य” ऐप के माध्यम से पेरोल विवरण, उपस्थिति रिकॉर्ड, अवकाश आवेदन सहित अनेक सुविधाएँ अब ऑनलाइन उपलब्ध होंगी। इससे कर्मचारियों का समय बचेगा और कार्यकुशलता में वृद्धि होगी।

महापौर ने कहा

महापौर अलका बाघमार ने कहा कि ‘कर्तव्य’ ऐप निगम प्रशासन के डिजिटलीकरण की दिशा में बड़ा कदम है। इससे फील्ड कार्यों पर बेहतर नियंत्रण और पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।

आयुक्त ने कहा

आयुक्त सुमित अग्रवाल ने कहा कि डिजिटल प्रणाली अपनाने से कर्मचारी व्यवस्था अधिक सुदृढ़ होगी। समय प्रबंधन, उपस्थिति और कार्यक्षमता पर ऐप का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

लॉन्चिंग कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य नरेंद्र बंजारे, देवनारायण चंद्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, नीलेश अग्रवाल, मनीष साहू, काशीराम कोसरे, नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, पार्षद सरिता चंद्राकर, ललिता ठाकुर, लोकेश्वरी ठाकुर, खिलावन मटियारा, नीरा खिचरिया, मनीषा सोनी, स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button