
बिलासपुर : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर मंडल में रेल यात्रियों को एक बार फिर असुविधा का सामना करना पड़ेगा। सिकंदराबाद मंडल के काजीपेट–बल्लारशाह रेलखंड पर तीसरी नई लाइन को चालू करने के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस तकनीकी कार्य के चलते इस रूट से संचालित कई एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन पर रोक लगा दी गई है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस प्रक्रिया के कारण कुल 7 ट्रेनों को अलग-अलग तिथियों में रद्द किया गया है। इससे कोरबा, तिरुवनंतपुरम, रक्सौल और पटना जैसे प्रमुख शहरों से यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों की योजनाएं प्रभावित होंगी। रेलवे ने 28 जनवरी से 14 फरवरी के बीच रद्द रहने वाली ट्रेनों का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है।
इन ट्रेनों का संचालन रहेगा प्रभावित
22647 कोरबा–कोच्चुवेली (तिरुवनंतपुरम उत्तर) एक्सप्रेस
28 व 31 जनवरी तथा 4, 7, 11 और 14 फरवरी — कुल 6 फेरे निरस्त
22648 कोच्चुवेली–कोरबा एक्सप्रेस
26 व 29 जनवरी तथा 2, 5, 9 और 12 फरवरी — 6 फेरे रद्द
07005 सिकंदराबाद–रक्सौल एक्सप्रेस
26 जनवरी, 2 व 9 फरवरी — 3 फेरे रद्द
07006 रक्सौल–सिकंदराबाद एक्सप्रेस
29 जनवरी, 5 व 12 फरवरी — 3 फेरे रद्द
03253 पटना–चर्लपल्ली एक्सप्रेस
26, 28 जनवरी तथा 2, 4, 9 और 11 फरवरी — 6 फेरे निरस्त
07255 चर्लपल्ली–पटना एक्सप्रेस
28 जनवरी तथा 4 व 11 फरवरी — 3 फेरे रद्द
07256 चर्लपल्ली–पटना एक्सप्रेस
30 जनवरी तथा 6 व 13 फरवरी — 3 फेरे रद्द
कुछ ट्रेनों के रूट और समय में बदलाव
12251 यसवंतपुर–कोरबा एक्सप्रेस
27 जनवरी 2026 और 3, 10 व 13 फरवरी 2026 को यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। ट्रेन काचीगुडा, निजामाबाद, मुदखेड़, पिंपलखुटी, नागपुर, दुर्ग और बिलासपुर होते हुए सिकंदराबाद पहुंचेगी।
17008 दरभंगा–सिकंदराबाद एक्सप्रेस
11 फरवरी 2026 को यह ट्रेन निर्धारित समय से 1 घंटे 15 मिनट विलंब से प्रस्थान करेगी।














