ब्रेकिंग
पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका सुंदरी गांव में आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 19.62 बल्क लीटर देशी शराब जब्त निर्माणाधीन पानी टंकी का शिक्षक नगर का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर...
छत्तीसगढ़

एक्सीडेंट कर आपराधिक मानववध करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार

दुर्ग  : थाना पुलगांव क्षेत्रान्तर्गत पुलगांव चौक में मृतिका उत्तरा हरमुख पिता गोविंद हरमुख उम्र 64 साल पता ग्राम कोलिहापुरी वार्ड नंबर 11 दुर्गा मंदिर के पास की निवासी थी जो सुबह 06.50 बजे पुलगांव चौक के पास ऑटो से उतर कर रोड क्रास कर रही थी। तभी राजनांदगांव की तरफ से हाईवा वाहन क्रमांक CG 07 CT 8931 का चालक अपनी वाहन को पुलगांव चौक में जो हमेशा भीडभाड रहता है।

लोग आते जाते रहते है। गाडी को तेजी से चलाने से गाडी में एक्सिडेंट से किसी की भी मृत्यु, हो सकती है जानते हुए भी वाहन चालक द्वारा अपनी वाहन को तेजी एवं खतरनाक तरीके से चलाते हुए रोडपार कर रही मृतिका को सामने से ठोकर मार दिया। जिससे मृतिका गिर गयी उसे घसीटते हुए चौक से लगभग बीस मीटर ले जाकर आरोपी वाहन चालक व्दारा अपनी वाहन को चलाते हुए भाग गया,

जिससे महिला का शरीर क्षतिग्रस्त हो गया तथा उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी। मामले में मर्ग क्रमांक 123/2025 धारा 194 बीएनएसएस पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया था। मर्ग जांच पर आरोपी वाहन चालक का कृत्य धारा 105 बीएनएस एवं 184 मोटर व्हीकल एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया। दौरान विवेचना आरोपी वाहन हाईवे ट्रक क्रमांक सीजी 07 सीटी 8931 के चालक पुकेश्वर हरमुख पिता पता ग्राम पीसेगांव के द्वारा अपराध घटित करना पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button