ब्रेकिंग
कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका
छत्तीसगढ़दुर्ग

आपत्ति-दावा निपटान के बाद “मोर मकान-मोर आस” की अंतिम सूची जारी, 24 हितग्राही हुए पात्र

दुर्ग/ प्रधानमंत्री आवास योजना के घटक “मोर मकान-मोर आस” अंतर्गत प्राप्त आपत्तियों और दावों की विस्तृत जांच-परख एवं सुनवाई प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। इसके उपरांत पात्र और अपात्र हितग्राहियों की अंतिम सूची प्रकाशित कर दी गई है।
नगर निगम प्रशासन ने बताया कि पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सूची को सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया गया है।

नागरिक विभागीय वेबसाईट
www.municipalcoporationdurg.in पर ऑनलाइन सूची देख सकते हैं। साथ ही इसकी प्रतियां नगर निगम के मुख्य कार्यालय और डाटा सेंटर स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना शाखा में भी चस्पा की गई हैं, जिससे आमजन आसानी से जानकारी प्राप्त कर सकें।

अंतिम छँटनी के बाद तैयार की गई पात्र हितग्राहियों की सूची 25.09.2025 से 11.12.2025 तक प्रदर्शित किया गया। इस अवधि में कुल 24 हितग्राहियों को योजना के तहत पात्र माना गया है।अधिकारियों का कहना है कि पात्रता तय करते समय आय, आवासीय स्थिति, दस्तावेज़ों की वैधता तथा योजना के नियमों का कड़ाई से पालन किया गया। अपात्र पाए गए आवेदकों को कारण सहित सूचित किया गया है।

नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे सूची को देखकर अपनी स्थिति की पुष्टि करें। यदि किसी प्रकार की जानकारी या स्पष्टीकरण की आवश्यकता हो, तो वे प्रधानमंत्री आवास योजना शाखा से कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button