ब्रेकिंग
पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका सुंदरी गांव में आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 19.62 बल्क लीटर देशी शराब जब्त निर्माणाधीन पानी टंकी का शिक्षक नगर का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर...
छत्तीसगढ़दुर्ग

आयुक्त का सुबह-सुबह निरीक्षण, शहर की सफाई व्यवस्था सुधारने दिए सख्त निर्देश

दुर्ग : नगर निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने आज सुबह अधिकारियों की टीम के साथ शहर के विभिन्न वार्डों में सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। आज वार्ड क्रमांक 31 और 32 में तड़के सुबह शुरू हुए इस निरीक्षण के दौरान आयुक्त सुमित अग्रवाल ने सड़क, नालियों, सार्वजनिक स्थानों और अन्य क्षेत्रों की साफ-सफाई की वास्तविक स्थिति देखी।

आयुक्त सुमित अग्रवाल द्वारा वार्ड 31 एवं 32 में पार्षदों की उपस्थिति भ्रमण किया गया,निरीक्षण के मौके पर शनिचरी बाजार बीजेपी कार्यालय के पास बने दुकानो के दस्तावेज जांच करने के निर्देश दिए गए।

आयुक्त सुमित अग्रवाल ने वार्डो में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।और कंकालीन मंदिर के पास मार्ग क्षतिग्रस्त होने पर पैच रिपेयर के निर्देश दिए गए साथ ही राम मंदिर सहेली ज्वेलर्स के पास मवेशियो को हटाने के निर्देश दिए गए,शिक्षक नगर की निर्माणाधीन टंकी का निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाने के लिए मजदूर बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर गंदगी, कचरा एकत्र होने और समय पर उठाव न होने की शिकायतें मिलीं। इस पर आयुक्त ने संबंधित कर्मचारियों को तुरंत कार्रवाई करने और निर्धारित समय पर सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुबह की सफाई सबसे महत्वपूर्ण है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।निरीक्षण के मौके पर सहायक अभियंता गिरीश दीवान,उपअभियंता विनोद मांझी,हरिशंकर साहू,,मोहित मरकाम,कर्म शाला अधीक्षक शोएब अहमद,संभव जैन,गौतम साहू सहित सफाई दरोगा और सुपर वाइजर के अलावा अमला उपस्थित थे।

आयुक्त सुमित अग्रवाल ने रास्तों के किनारे जमा झाड़ियों को काटने, नालियों की नियमित सफाई कराने और मुख्य मार्गों पर गंदगी न होने देने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने टीम को यह भी कहा कि जिन वार्डों में शिकायतें अधिक मिलती हैं, वहां विशेष निगरानी रखी जाए।

इसके साथ ही आयुक्त सुमित अग्रवाल ने वार्ड क्रमांक 31 क्षेत्र एवं वार्ड क्रमांक 32 में सड़क अतिक्रमण सहित सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश।

और भीड़भाड़ वाले स्थानों और गलियों के क्षेत्र में सड़क किनारे ठेलो को हटवाने के निर्देश ओर स्वच्छता बनाए रखने के लिए दुकानदारों व आस-पास के व्यवसायियों को भी जागरूक किया साथ ही गन्दगी करने वालो से जुर्माना वसूल करने के निर्देश। उन्होंने बताया कि शहर को स्वच्छ और सुन्दर बनाए रखने के लिए नागरिकों की भागीदारी भी आवश्यक है।

निरीक्षण के अंत में आयुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सफाई कार्य नियमित रूप से मॉनिटर किया जाए और जहां भी गड़बड़ी मिले, वहाँ तत्काल सुधारात्मक कदम उठाए जाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button