ब्रेकिंग
पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका सुंदरी गांव में आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 19.62 बल्क लीटर देशी शराब जब्त निर्माणाधीन पानी टंकी का शिक्षक नगर का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर...
छत्तीसगढ़दुर्ग

रेकी कर मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह को किया गया गिरफ्तार

सुपेला  : थाना सुपेला पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि तीन व्यक्ति सुपेला चौक के पास मोटरसाइकिल बेचने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर संदिग्धों को पकड़ा गया। पूछताछ करने पर आरोपियों ने बेरोजगारी के कारण सूने स्थानों पर वाहनों की रेकी कर लॉक तोड़कर मोटरसाइकिल चोरी करना तथा उनके पार्ट्स अलग-अलग ग्राहकों को बेचने की तैयारी करना स्वीकार किया।

आरोपियों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देने हेतु अपनी बजाज पल्सर 150, क्रमांक CG-07-LZ-3570 का उपयोग किया जाता था, जिसे घटना स्थल से कुछ दूरी पर खड़ा किया जाता था। पूछताछ में आरोपियों ने निम्न मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया—

1. मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस CG-07-AB-0301, सेक्टर-09 हनुमान मंदिर पार्किंग

2. मोटरसाइकिल HF डीलक्स CG-08-FH-4814, जेल तिराहा पद्मनाभपुर

3. मोटरसाइकिल CD डीलक्स CG-07-AD-2703, चंद्र-मौर्या पार्किंग, सुपेला

4. मोटरसाइकिल HF डीलक्स CG-07-BT-4322, आकाशगंगा हिमालय कॉम्प्लेक्स, सुपेला

उक्त प्रकरणों में थाना सुपेला के अपराध क्रमांक 201/2026 एवं 206/2026, धारा 303(2), 112(2), 3(5) BNS के अंतर्गत विधिवत कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

घटना स्थल :
सुपेला चौक एवं थाना सुपेला, भिलाई नगर एवं थाना पद्मनाभपुर क्षेत्र

आरोपी का विवरण :

1. अब्दुल वाजिद अली, उम्र 21 वर्ष, निवासी संग्राम चौक, थाना छावनी

2. मोहम्मद मुबारक, उम्र 22 वर्ष, निवासी अर्जुन नगर कैंप-01, थाना छावनी

3. अमित प्रजापति, उम्र 35 वर्ष, निवासी रावण भांठा, सुपेला

जप्त सामग्री :
▪️ चोरी की 04 मोटरसाइकिल
▪️ घटना में प्रयुक्त बजाज पल्सर मोटरसाइकिल

सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना सुपेला के थाना प्रभारी निरीक्षक विजय यादव, सहायक उप निरीक्षक मोतीलाल खुरसे एवं आरक्षक अमरदास गंगेले की सराहनीय भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर लॉक कर खड़ा करें एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अपराधियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button