ब्रेकिंग
टीबी मरीजों के लिए पोषण किट बनी संजीवनी, उपचार में मिल रही नई मजबूती राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण के लिए प्रदेश में होगा अलग से संचालनालय का गठन नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 195 करोड़ जारी बस्तर के युवाओं के लिए सेना में भर्ती का सुनहरा अवसर आंगनबाड़ी केन्द्रों में ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम : पोषण, शिक्षा और जनभागीदारी का राज्यव्यापी अभियान मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने की सौजन्य मुलाकात स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय स्... हवाई कनेक्टिविटी मजबूत: रीवा-रायपुर डायरेक्ट फ्लाइट की शुरुआत आज से स्व-सहायता समूह से बदली जिंदगी, डेयरी और खेती से ‘लखपति दीदी’ बनीं माधुरी जंघेल जल दिवस पर जागरूकता अभियान को लेकर निगम में मंथन, जलकार्य समिति की अहम बैठक संपन्न
जशपुर

तम्बाकू खाने के लिए पिता ने फटकारा, तो 12 वर्षीय बेटा ने कर ली आत्महत्या

जशपुर । जशपुर के पंडरापाठ चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत छिछलीरके खोमारापाठ गांव में एक 12 वर्षीय बालक ने अपने ही घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। बालक गांव के ही प्राथमिक शाला में पांचवी कक्षा में पढ़ाई करता था।

मृतक छात्र मुकेश घर के अंदर एक कमरे में रात को खाना खाकर अकेला सोया था। सुबह जब बालक नहीं उठा तो परिजनों ने उसे आवाज लगाया उसके बाद भी कमरे का दरवाजा उसने नहीं खोला। जिसके बाद किसी तरह से दरवाजा तोड़ा गया तो बालक फांसी पर लटका हुआ पाया गया।

बालक कमरे के ही खिड़की में लगे लाेहे की रॉड से फंदे पर लटका मिला। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले ही मृतक बच्चे के पिता ने उसे तम्बाकू खाने से मना किया था, जिससे वह नाराज चल रहा था। इसी बीच उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और परिजनों से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button