प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की धर्मपत्नी कमला देवी साहू का हुआ निधन

दूर्ग | दूर्ग ग्रामीण बिधानसभा। दूर्ग जिले के ग्राम पाउवारा निवासी पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की धर्मपत्नी (72 वर्षीया) कमला देवी साहू का रायपुर स्थित एक निजी हॉस्पिटल में उपचार के दौरान देर रात 12 बजे निधन हो गया। जिनका पार्थिव शरीर (सोमवार) की सुबह गृहगांव पाऊवारा (दुर्ग-जिले) में ले जाया जाएगा,।







यहां पर दोपहर 2 बजे उनका मुक्तिधाम पाउवारा में अंतिम संस्कार होग़ा। वे पूर्व गृह मन्त्री ताम्रध्वज साहू की पत्नी व जितेन्द्र साहू, भूषण साहू व हर्ष साहू की माँ थी।इनके निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ,जिला साहु सँघ दूर्ग के जिलाध्यक्ष नन्दलाल साहू, नगर पंचायत उतई के अध्यक्ष डिकेन्द्र हिरवानी,तहसील साहु सँघ रिसाली के अध्यक्ष सन्तोष कुमार साहू, ग्राम पंचायत पाउवारा के सरपंच वामन साहू ,जनपद सदस्य राकेश हिरवानी,ने शौक.ब्यक्त करते हुए श्रद्गाजली अर्पित की है



