ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
Uncategorized

दो सड़क हादसे, 10 घायल और एक की मौत

धमतरी । धमतरी और बालोद जिले में हुए सड़क हादसों में 10 लोग घायल हुए हैं और एक की मौत हो गई है। धमतरी जिले में तेज रफ्तार ट्रक ने यात्री बस को टक्कर मार दी, जिसमें 10 यात्री घायल हो गए। वहीं बालोद जिले में एक बाइक सड़क पर बैठे मवेशी से टकरा गई, जिसमें बाइक सवार की मौत हो गई और मवेशी भी मारा गया।

धमतरी जिले के भखारा क्षेत्र में हुए हादसे में बस में सवार 10 यात्री घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है और उन्हें रायपुर रेफर किया गया है। बस में कुल 56 लोग सवार थे, जो मैनपाट पिकनिक पर जा रहे थे। घायल यात्रियों को जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद भर्ती किया गया है।

बालोद जिले के राजहरा मुख्य मार्ग पर हुए हादसे में बाइक चालक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान टिकेश्वर साहू के रूप में की गई है, जो ग्राम हीरापुर का निवासी था। मृतक की पत्नी 5 माह की गर्भवती है और हादसे के बाद से उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button