दुर्ग
दुर्ग: चाकू बाजी की घटना में तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किए खतरनाक हथियार

दुर्ग | दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र में हुई चाकू बाजी की घटना में पुलिस ने तीन आरोपियों – लकी निर्मलकर उर्फ मोटा, दीपक साहू और फरदीन खान को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिन्हें जिला अस्पताल और बाद में रायपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।




घटना 18 सितंबर की देर रात लगभग 11:30 बजे जय भोले ट्रेडर्स के पास बजरंग नगर राम मंदिर के पास उरला में हुई थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।




मोहन नगर थाना पुलिस की टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पुलिस उप निरीक्षक पारस ठाकुर, प्रधान आरक्षक संतोष शर्मा, आरक्षक वेदराम बंदे, आरक्षक ओमप्रकाश देशमुख और सुजीत ने इस अभियान में शामिल थे।