ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
देश

जय शाह का बड़ा एलान: आईपीएल में पूरा सीजन खेलने वाले खिलाड़ियों को मिलेंगे करोड़

नई दिल्ली। आईपीएल 2025 को लेकर तैयारियां जोरो पर हैं। ऐसे में आगामी सीजन के शुरू होने से पहले ही बीसीसीआई ने एक बड़ा एलान किया है। BCCI ने घोषणा कि की आईपीएल का एक पूरा सीजन खेलने वाले भारतीय खिलाड़ियों को 1.05 करोड़ रुपये अतरिक्त दिए जाएंगे।

बीसीसीआई ने शनिवार, 28 सितंबर को आईपीएल की गवर्निंग बॉडी के साथ की। माना जा रहा है कि इस बैठक से आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजियों को पांच खिलाड़ी रिटेन करने की अनुमति मिल सकती है। हालांकि, अभी तक बीसीसीआई की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी हुई है।

हालांकि, इससे पहले BCCI सचिव जय शाह ने एक बड़ी घोषणा कर दी है। जय शाह ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि भारतीय क्रिकेटरों के लिए प्रति मैच 7.5 लाख रुपेय फीस दी जाएगी। साथ ही आईपीएल का एक सीजन पूरा खेलने वाले भारतीय खिलाड़ियों को अनुबंध के अलावा 1.05 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

एक रिपोर्ट के अनुसार, अरुण सिंह धूमल और अभिषेक डाल्मिया IPL की गवर्निंग काउंसिल का हिस्सा बने रहेंगे। अरुण आईपीएल के मौजूदा चेयरमैन हैं और अभिषेक गवर्निंग काउंसिल के मेंबर के तौर पर कार्यरत थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button