ब्रेकिंग
उपभोक्ताओं को न्याय दिलाने में उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के कार्य सराहनीय – अरुण साव मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने युवाओं के साथ किया आत्मीय संवाद श्रमिक कल्याण और ऊर्जा के क्षेत्र में विकास को लेकर राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव स... दुर्ग में दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवक की मौत, एक की लाश नदी में मिली, दूसरा तालाब में डूबा न्यायमूर्ति अभय मनोहर स्प्रे, अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट ऑन रोड सेफ्टी के द्वारा आज दिनांक को दुर्ग जिले ... सुशासन तिहार के प्रथम चरण में 109452 आवेदन प्राप्त हुए - मांग के 106421 आवेदन एवं शिकायत के 3031 आव... शिवनाथ नदी पुल के नीचे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी गया नगर में युवक ने लगाई फांसी, कारणों की जांच में जुटी पुलिस तेज रफ्तार एसयूवी की टक्कर से आठ लोग घायल, पुलिस ने आरोपी चालक को पकड़ा नागपुर रेलवे स्टेशन पर सीजी सुपरफास्ट न्यूज चैनल के सम्पादक सुरेश गुप्ता की खास बातचीत: कारीगिरी और ...
दुर्ग

नेहरू नगर के कैफेज के यंगस्टर साइबर प्रहरी अभियान में हुए शामिल

दुर्ग | छत्तीसगढ़ पुलिस के राज्यव्यापी साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा अभियान के तहत, दुर्ग जिले में निरंतर साइबर सुरक्षा से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज,  रामगोपाल गर्ग के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक दुर्ग,  जितेन्द्र शुक्ला के पर्यवेक्षण में यह अभियान पूरे जिले में नए-नए माध्यमों का उपयोग कर आम जनता तक पहुंचाया जा रहा है।

रूंगटा कॉलेज कोहका में आयोजित कार्यक्रम में 400 से अधिक छात्रों को साइबर अपराधों से बचाव हेतु जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर  सुखनंदन राठौर, उप पुलिस अधीक्षक यातायात  सतीश ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक छावनी  हरीश पाटिल, थाना प्रभारी जामुल  कपिल देव पांडे, उप निरीक्षक डॉ. संकल्प राय, एवं सहायक उप निरीक्षक  संगीता मिश्रा ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर  सुखनंदन राठौर ने छात्रों को साइबर अपराधों से बचाव के महत्वपूर्ण टिप्स दिए और बताया कि किस प्रकार ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचा जा सकता है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात  सतीश ठाकुर ने बताया कि डर और लालच साइबर अपराधों के मुख्य कारण होते हैं, जिनसे सतर्क रहना आवश्यक है। नगर पुलिस अधीक्षक छावनी  हरीश पाटिल ने नए ट्रेंडिंग साइबर अपराधों के बारे में जानकारी दी और उनसे जागरूक रहने की अपील की। थाना प्रभारी जामुल,  कपिल देव पांडे ने उपस्थित छात्रों को 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर और संबंधित पोर्टल की जानकारी दी।

साइबर प्रहरी नोडल अधिकारी डॉ. संकल्प राय ने छात्रों को साइबर प्रहरी अभियान से जुड़ने का आह्वान किया और टेक्निकल जानकारी साझा की। साथ ही रक्षा टीम प्रभारी ने महिलाओं से जुड़े साइबर अपराधों पर जागरूकता फैलाते हुए उनसे बचाव के उपाय बताए।

इसी अभियान के अंतर्गत नेहरू नगर के कैफेज एवम शॉप में उपस्थित यंगस्टर्स को साइबर प्रहरी अभियान के बारे में जानकारी दी गई। साइबर प्रहरी टीम द्वारा उन्हें इस अभियान से जुड़ने और सोशल मीडिया पर सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई। यंगस्टर्स ने इस अभियान की सराहना की और इसमें भाग लेने का संकल्प लिया।

दुर्ग पुलिस के इस प्रयास को जिले भर में सराहना मिल रही है, और साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता फैलाने के इस अभियान को सफल बनाने में विभिन्न संस्थानों और युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button