ब्रेकिंग
उपभोक्ताओं को न्याय दिलाने में उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के कार्य सराहनीय – अरुण साव मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने युवाओं के साथ किया आत्मीय संवाद श्रमिक कल्याण और ऊर्जा के क्षेत्र में विकास को लेकर राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव स... दुर्ग में दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवक की मौत, एक की लाश नदी में मिली, दूसरा तालाब में डूबा न्यायमूर्ति अभय मनोहर स्प्रे, अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट ऑन रोड सेफ्टी के द्वारा आज दिनांक को दुर्ग जिले ... सुशासन तिहार के प्रथम चरण में 109452 आवेदन प्राप्त हुए - मांग के 106421 आवेदन एवं शिकायत के 3031 आव... शिवनाथ नदी पुल के नीचे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी गया नगर में युवक ने लगाई फांसी, कारणों की जांच में जुटी पुलिस तेज रफ्तार एसयूवी की टक्कर से आठ लोग घायल, पुलिस ने आरोपी चालक को पकड़ा नागपुर रेलवे स्टेशन पर सीजी सुपरफास्ट न्यूज चैनल के सम्पादक सुरेश गुप्ता की खास बातचीत: कारीगिरी और ...
दुर्ग

दुर्ग पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता अभियान लगातार जारी।

दुर्ग: छत्तीसगढ़ पुलिस के राज्यव्यापी साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा अभियान के तहत, दुर्ग जिले में साइबर सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव के लिए निरंतर जागरूकता कार्यक्रम युद्ध स्तर पर आयोजित किए जा रहे हैं। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज,  रामगोपाल गर्ग के मार्गदर्शन और पुलिस अधीक्षक दुर्ग,  जितेन्द्र शुक्ला के पर्यवेक्षण में यह अभियान चल रहा है। इसके अंतर्गत विभिन्न माध्यमों का उपयोग कर साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा रही है।  इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर, लोगों को साइबर अपराधों के प्रति सचेत किया जा रहा है।

वयम हॉस्पिटल सुपेला के डॉक्टर एवं नर्सिंग स्टाफ को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक कर साइबर प्रहरी ग्रुप में जोड़ा गया, जिससे वे सतर्क रह सकें। इसी क्रम में, शासकीय विद्यालय दारगांव धमधा के बच्चों को साइबर अपराधों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई, ताकि वे इन खतरों से बचाव कर सकें।

इसके अतिरिक्त, पीवीआर थिएटर, एलवी सिनेमा सहित सभी सिनेमाघरों में साइबर अपराधों से संबंधित वीडियो दिखाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस प्रयास के साथ-साथ दुर्ग पुलिस द्वारा पोस्टर, बैनर, वॉल पेंटिंग, स्टीकर और अन्य नए माध्यमों से भी व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर  सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग  अभिषेक झा, उप पुलिस अधीक्षक (आईपीएस) चिराग जैन, उप पुलिस अधीक्षक यातायात  सतीश ठाकुर सहित सभी राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी व साइबर प्रहरी टीम के साथ मिलकर इस अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। अभियान का मुख्य उद्देश्य साइबर अपराधों से लोगों को बचाना और समाज को सुरक्षित बनाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button