ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
रायगढ़

व्याख्याता के घर पर दिनदहाड़े लाखों की चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच

रायगढ़। शहर के थाना चक्रधर नगर क्षेत्र अंतर्गत लोचन नगर कालोनी में दिनदहाड़े लगभग 7 लाख की चोरी हुई है। घटना के जानकारी पीड़ित परिवार ने पुलिस की दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि रायगढ़ शहर के लोचननगर स्थित एक घर में चोरों ने दिनदहाड़े घर की तिजोरी पर हाथ साफ कर दिया। घटना उस वक्त की है, जब घर का दरवाजा खुला छोड़कर ऊपर छत पर गई हुई थी। जब तक महिला नीचे आई, उतने देर में चोर तिजोरी पर हाथ साफ कर लाखों के गहने को पार कर लिए। घटना के बाद घरवालों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस मामले की जांच में जुट हुई है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ करने के अलावा सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। लोचननगर कॉलोनी में रहने वाले सीताराम देवांगन के घर में उनकी बहु सुबह घर के कामकाज निपटाने के बाद छत पर कुछ काम कर रही थी।

घटना को लेकर टी आई अहीरे ने बताया कि घर के सदस्य इधर उधर थे तभी छत से आई उनकी बहु ने देखा कि अलमारी की तिजोरी खुली हुई है और वहां रखा गहनों से भरा बैग गायब है। इसके बाद घर वालों के होश उड़ गए। पुलिस जल्द ही आरोपियों के गिरफ्तारी का दावा कर रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button