ब्रेकिंग
पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका सुंदरी गांव में आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 19.62 बल्क लीटर देशी शराब जब्त निर्माणाधीन पानी टंकी का शिक्षक नगर का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर...
सरगुजा

लिव-इन में रह रही युवती हुई प्रेग्नेंट की अबॉर्शन के बाद मौत, प्रेमी गिरफ्तार

सरगुजा | छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र में लिव-इन में रह रही 20 वर्षीय युवती की अबॉर्शन के बाद मौत हो गई। घटना का खुलासा पुलिस जांच के बाद हुआ। आरोपी युवक, जिसके साथ युवती का प्रेम संबंध था, को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

प्रेम संबंध और लिव-इन का मामला

बताया जा रहा है कि युवती का प्रेम संबंध रायगढ़ जिले के कापू निवासी राजकुमार चौहान (22) के साथ था। अक्टूबर के पहले सप्ताह में युवती ने अपने परिजनों को सहेली के साथ अंबिकापुर जाने की बात कही और घर से निकली। इस दौरान वह कुछ दिन प्रेमी राजकुमार के साथ लिव-इन में रही।

अबॉर्शन के बाद बिगड़ी हालत

लिव-इन के दौरान युवती गर्भवती हो गई। राजकुमार ने उसे अबॉर्शन की दवा खिलाई, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। चार दिन बाद जब युवती घर लौटी, तो उसके पैरों में सूजन और हालत खराब थी। परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया।

बतौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में जांच के बाद युवती को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर किया गया। 12 अक्टूबर को भर्ती की गई युवती की हालत में सुधार नहीं हुआ और 15 अक्टूबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जांच के बाद हुआ खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस जांच में सामने आया कि युवती का गर्भपात कराने में राजकुमार की भूमिका थी। उसने ही युवती को गर्भपात की दवा दी थी। बतौली थाना प्रभारी सीपी तिवारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 314 (गर्भपात के दौरान महिला की मृत्यु) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आरोपी जेल भेजा गया

गुरुवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button