ब्रेकिंग
पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका सुंदरी गांव में आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 19.62 बल्क लीटर देशी शराब जब्त निर्माणाधीन पानी टंकी का शिक्षक नगर का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर...
भिलाई

महापौर परिषद की बैठक संपन्न: शहर के विकास के लिए नए प्रस्ताव पारित

भिलाईनगर/नगर पालिक निगम भिलाई के महापौर परिषद की बैठक वरिष्ठ पार्षद एवं एमआईसी सदस्य सीजू एन्थोनी की अध्यक्षता में आहूत की गई। जिसमें प्रमुख रूप से 3 बिन्दुओ पर विस्तृत चर्चा की गई। छत्तीसगढ़ में सत्त योजना के तहत नगरीय निकास ठोस अपशिष्ट, अन्य बायोमास से कम्प्रेस्ड बायोमास प्लांट स्थापना हेतु भूमि स्थानांतरण बाबत समिति के सामने विचारार्थ रखा गया था।

शासन के आदेश 28.04.2023 के अनुसार सीबीडीए छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल डेवलपमेंट एजेंसी राज्य में नोडल एजेंसी है। जिसके माध्यम से सीबीजी प्लांट की स्थापना किया जाना है। उक्त प्रस्ताव पूर्व में सलाहकार समिति के समक्ष विचारार्थ रखा गया था। अनुबंध के बाद पुनः सलाहकार समिति के माध्यम से महापौर परिषद ने प्रस्तुत करने को कहा।

निगम क्षेत्र में स्थित उच्चस्तरीय जलागार में डबल वाल्व सिस्टम लगाने के लिए समिति के समक्ष विचारर्थ रखा गया। जिसे महापौर परिषद ने विशेष पर चर्चा करने के बाद पुनः निविदा आमंत्रित करने को कहा। तृतीय विषय नगर पालिक निगम भिलाई कार्यालय में आंन ग्रिड सोलर प्लांट स्थापित किये जाने बाबत् था। जिसमें 100 किलो वाट एवं 50 किलो वाट सक्षता के आंन ग्रिड सोलर प्लांट स्थापना का कार्य तीन स्थलो पर स्थापित करने के लिए प्राकल्लन तैयार कर लाया गया था।

जिसे महापौर परिषद द्वारा सलाहकार समिति के माध्यम से पुनः प्रस्तुत करने को कहा गया। बैठक के दौरान एमआईसी सदस्यो द्वारा अन्य जन उपयोगी विषयो को आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के समक्ष विचारार्थ रखे, जिस पर आयुक्त ने यथासंभव निराकरण करने की बात कही गई।

महापौर परिषद के बैठक में महापौर परिषद के सदस्य लक्ष्मीपति राजू, साकेत चंद्राकर, एकांश बंछोर, केशव चैबे, संदीप निरंकारी, लालचंद वर्मा, आदित्य सिंह, चंद्रशेखर गंवई, मन्नान गफ्फार खान, मालती ठाकुर, नेहा साहू एवं निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, उपायुक्त नरेन्द्र कुमार बंजारे, अधीक्षण अभियंता दीपक जोशी, जोन आयुक्त येशा लहरे, सतीश यादव आदि उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button