ब्रेकिंग
रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन सोशल मीडिया वायरल मारपीट मामले में सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई,1 आरोपी सहित 5 अपचारी बालक गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री पर रानीतराई पुलिस की कार्रवाई, 35 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार राहगीरों को धारदार हथियार दिखाकर डरा रहा था युवक, वैशाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, आरोपी को कुम्हारी पुलिस... देशभर में मानसून की रफ्तार तेज, यूपी-एमपी भीगे; दिल्ली-NCR में मौसम विभाग की चेतावनी शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे...
दुर्ग

-घनश्याम सिंहआर्य कन्या महाविद्यालय पहुँची दाई-दीदी क्लिनिक, स्वास्थ्य परीक्षण में निशुल्क 104 लोगो ने उठाया विशेष स्वास्थ्य शिविर का लाभ:

दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमाक्षेत्र अंतर्गत कमिश्नर सुमित अग्रवाल के निर्देश एवं शिविर के नोडल अधिकारी एवं स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन में वार्ड नंबर 13 मोहन नगर में मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना,दाई-दीदी क्लिनिक के माध्यम से विशेष कैम्प के तौर पर घनश्याम सिंह आर्य कन्या महाविधालय में एक दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया|

जिसमे नगर निगम दुर्ग द्वारा संचालित दाई-दीदी क्लीनिक को विशेष रूप से महाविद्यालय की  शिक्षिका एवं छात्राओं के लिए लगाया गया। जहां महिला चिकित्सक एवं महिला स्टाफ द्वारा महाविद्यालय के छात्राओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया|

शिविर पर महिला चिकित्सक होने से महाविद्यालय की छात्राओं ने निःसंकोच अपनी समस्या बताई. जिस पर उपस्थित डॉ. श्वेता कृपलानी द्वारा परामर्श एवं उपचार किया गया।शिविर में मौजूद रहें ए.पी.एम  मनीष यादव डॉक्टर – डॉ. श्वेता कृपलानी,लैब टेक्निशियन राजेश्वरी सिन्हा नर्स- चंद्रकला फार्मासिस्ट विधि साहू शिविर पर उपस्थित रहे।

इस शिविर के माध्यम से महाविद्याल के कुल 104 छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने स्वास्थ्य परीक्षण करवाया जिसमे कुल 68 छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने लैब टेस्ट के माध्यम से अपना ब्लड जांच करवाया जिसमे  10 ब्लड ग्रुप एवं 30 हीमोग्लोबिन जांच छात्राओं का किया गया|

तथा 06 शिक्षकाओं ने थाइरॉइड प्रोफाइल एवं 12 विटामिन, D3 जांच करवाया। कुल 99 छात्राओं को निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध करवाई गयी और इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ प्राप्त किया ।

इस स्वास्थ्य शिविर के आयोजन हेतु महाविद्यालय के उप प्रधानाचार्य नीतू सिंह जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा, तथा इसी प्रकार प्रतिमाह स्वास्थ्य शिविर का आयोजन घनश्याम सिंह आर्य कन्या महाविद्यालय में किए जाने हेतु सुनिश्चित किया गया।

शिविर के अवसर पर घनश्याम सिंह आर्य कन्या महा विद्यालय में लगा एक दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविर,99 छात्राओ को निशुल्क दवाइया उपलब्ध करवाई गई।कॉलेज के कर्मचारी व छात्राओं ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया।

शिविर के दौरान डॉ. श्वेता कृपलानी ने कहा कि हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए एवं नियमित रूप से परीक्षण कराते रहना चाहिए।साथ ही शिविर के माध्यम से विद्यालय के 104 छात्राओं व शिक्षकाओं ने स्वास्थ्य परीक्षण करवाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button