ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
दुर्ग

महापौर की महत्वपूर्ण पहल: 28 लाख की लागत से ट्रांसफार्मर में लगेगा नया पैनल

दुर्ग। नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत सोमवार को महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा कमिश्नर सुमित अग्रवाल ,जलकार्य प्रभारी संजय कोहले की मौजूदगी में 42 एमएलडी के निकट सबस्टेशन के लिए भूमिपूजन किया।
बता दे|

कि 42 एमएलडी फिल्टर प्लांट में पूर्व से स्थापित ट्रांसफार्मर के पैनल जो इनडोर स्थापित हैं, उनमें समय- समय पर नमी आने के कारण आने वाली समस्याओं से मुक्त किए जाने हेतु पैनल को आउटडोर किया जाना है। जिससे पैनल में होने वाली खराबी को नियंत्रित किया जावेगा जिससे जलप्रदाय में होने वाली समस्या का निराकरण जल्दी किया सकेगा।

42 एमएलडी फिल्टर प्लांट में किया जाने वाला कार्य कुल लागत 28.5 लाख से लगेगा ट्रांसफार्मर में नया पैनल। कार्य को महापौर धीरज बाकलीवाल ने जल्द दिसंबर माह के अंत तक पूर्ण के निर्देश अधिकारियों को दिये। ट्रांसफार्मर के पैनल में नमी के कारण 42 एमएलडी फिल्टर प्लांट से सप्लाई होने वाले जल प्रदाय वाले वार्डो में समस्या बनी रहती थी।

ट्रांसफार्मर में नया पैनल लग जाने से इन वार्डो को मिलेगा लाभ जिसमे बोरसी, पोटिया,पुलगांव,बघेरा, सिकोला और गंजपारा क्षेत्र में जलप्रदाय होने वाले समस्याओं का निराकरण त्वरित किया जा सकता है।

यह कार्य पीएचई विभाग से हस्तांतरित पश्चात पहली बार किया जा रहा है जो कि अपने आप में महत्वपूर्ण कार्य है। भूमिपूजन के दौरान कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम, उपअभियंता मोहित मरकाम,जलकार्य निरीक्षक नारायण ठाकुर, अलताफ़ अहमद,गौरव उमरे सहित अन्य मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button