ब्रेकिंग
पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह
दुर्ग

सेठ बद्रीलाल खंडेलवाल शिक्षा महाविद्यालय में तीन दिवसीय चित्रकला कार्यशाला का सफल आयोजन

दुर्ग। सेठ बद्रीलाल खंडेलवाल शिक्षा महाविद्यालय में 2 दिसंबर से 4 दिसंबर 2024 तक “नई तालीम: एक कार्यात्मक अनुभव” विषय पर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्रों को प्राचीन भारतीय संस्कृति से परिचित कराना और चित्रकला के माध्यम से उनकी सृजनात्मकता को प्रोत्साहित करना था।

कार्यशाला में प्रशिक्षिका और मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती अश्विनी करंबे (एस.एस.एम. कला एकेडमी की निर्देशिका) ने भाग लिया। तीन दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में चित्रकला को संपूर्ण रामचरितमानस पर आधारित रखा गया।

कार्यशाला के प्रमुख बिंदु:

प्रथम दिवस:  करंबे ने चित्रकला से संबंधित आधारभूत जानकारी और तकनीकों पर चर्चा की।

द्वितीय दिवस: छात्रों को चित्रकला की बारीकियों, आकृति निर्माण, और प्रकरण चयन में मार्गदर्शन दिया गया।

तृतीय दिवस: छात्रों ने उत्साहपूर्वक अपने कार्य को पूरा किया और रामचरितमानस के विभिन्न प्रसंगों को अपनी कलाकृतियों में प्रस्तुत किया।

कार्यशाला का आयोजन महाविद्यालय के प्राध्यापक अर्चना तिवारी और क्रीड़ाधिकारी अर्चना षडंगी के निर्देशन में किया गया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. उमाकांती सिंह और अध्यक्ष प्रवीण चंद्र तिवारी ने इस पहल की सराहना की और इसे छात्रों के व्यक्तित्व विकास और सांस्कृतिक जुड़ाव का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस अवसर पर सीजी सुपरफास्ट न्यूज चैनल सम्पादक रिपोर्टर सुरेश गुप्ता डॉक्टर भरत चंद्राकर को सम्मानित किया | छात्रों की रचनात्मकता और उत्साह ने कार्यक्रम को सफल और यादगार बना दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button