ब्रेकिंग
पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह
रायपुर

जुआ और सट्टा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 19 जुआरी और 3 सटोरियों को गिरफ्तार

रायपुर | रायपुर में जुआ और सट्टा के मामलों में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 19 जुआरियों और 3 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई खुफिया सूचना मिलने के बाद की गई है, जिसमें पुरानी बस्ती और तेलीबांधा पुलिस ने विशेष छापेमारी की।

पहला एक्शन: शनिवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि भाटागांव के श्मशान घाट के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर 19 जुआरियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से करीब 32 हजार रुपए और ताश पत्तियां जब्त की गईं। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में टीकम कुमार गेंडरे (29), मुकेश कुमार साहू (35), भोजराम धीवर (27), भुवनेश्वर धीवर (52), राजेंद्र कुमार साहू (28), जयंत कुमार बांधे (24) सहित कुल 19 लोग शामिल हैं।

दूसरा एक्शन: इसी दिन तेलीबांधा पुलिस को सूचना मिली कि गली नंबर 6 में कुछ लोग सट्टा खेल रहे हैं। पुलिस ने एंटी क्राइम यूनिट के साथ मिलकर रेड मारकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार सटोरियों में सुरेश खेमानी (52), शिवदास चौहान (72), और बसंत भागला (65) शामिल हैं।

यह कार्रवाई रायपुर पुलिस की ओर से जुआ और सट्टा के खिलाफ लगातार जारी अभियान का हिस्सा है, जो अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सख्त कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button