ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
दुर्ग

पत्थर खदान में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच में जुटी

दुर्ग । दुर्ग के उतई थाना अंतर्गत ग्राम छाटा में एक पत्थर खदान में एक महिला की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है। महिला की उम्र 50 वर्ष के करीब बताई जा रही है और उसके शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम गोड़पेंडरी और छाटा के बीच एक पत्थर खदान में एक महिला का शव पड़ा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद किया और पीएम के लिए भेज दिया।

आसपास पूछताछ के बाद मृतक की पहचान ग्राम अचानकपुर निवासी उर्मिला हिरवानी (50 वर्ष) के रूप में हुई। मृतका के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। इसके चलते आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या का शव को ठिकाने लगाया गया।

फिलहाल पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही असली वजह सामने आएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका के परिजनों और आसपास के लोगों का बयान लिया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button