ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
नारायणपुर

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6 वीं में प्रवेश हेतु 31 दिसम्बर तक आवेदन आमंत्रित

नारायणपुर |  जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छेड़ीबेड़ा एवं ओरछा (छोटेडोंगर) में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन किया जाना है। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया प्रारंभ है।

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग राजेन्द्र सिंह ने बताया है कि ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 10 दिसम्बर तक निर्धारित किया गया था।

अब उसे संशोधित करते हुए ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर 2024 तक निर्धारित किया गया है। आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार करने के लिए 01 जनवरी से 08 जनवरी 2025 को रात्रि 12 बजे तक समय घोषित किया गया है।

प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 16 फरवरी 2025 दिन रविवार को प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक दो घण्टे आयोजित की जाएगी। आवेदन पत्र भरने के लिए इच्छुक छात्र वेबसाईटhttp://eklavya.cg.nic.inका प्रयोग कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button