ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

कांग्रेसी पार्षद के फर्जी ओ.बी.सी. प्रमाण पत्र के खिलाफ हल्ला बोल

दुर्ग | नगर पालिक निगम दुर्ग में सन् 2014 में वार्ड नं. 08, तकियापारा जो कि पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित था। जिसके चुनाव में कांग्रेस के अब्दुल गनी कुरैशी आत्मज अब्दुल हमीद कुरैशी निर्वाचित हुए। जिस पर पिछड़ा वर्ग जाति पर अनुविभागीय कार्यालय में शिकायत दर्ज किया गया|

कि कूटरचित दस्तावेज के आधार पर पिछड़ी जाति का प्रमाण पत्र प्राप्त कर चुनाव लड़ा गया है। जिस पर संबंधित न्यायालय द्वारा जाति प्रमाण पत्र के अवैध करार दिया है।

इस विषय पर दुर्ग नगर निगम के उपनेता प्रतिपक्ष देवनारायण चंद्राकर के नेतृत्व एवं भाजपा पार्षदों तथा पदाधिकारीयों द्वारा दुर्ग कलेक्टर को एवं संभाग आयुक्त को निवेदन किया गया|

कि उक्त कृत्य पर कांग्रेस पार्षद अब्दुल गनी कुरैशी से पिछले सन् 2014 से 2024 तक प्राप्त शासकीय मानदेय की राशि वसूल की जाए एवं आगामी चुनाव में लड़ने हेतु अयोग्य किया जाए एवं उस पर आवश्यक अपराधिक मामला दर्ज करने का आग्रह किया गया|

इस दौरान भाजपा पार्षदों में देवनारायण चंद्राकर, नरेंद्र बंजारे, कांशीराम कोसरे, कुलेश्वर साहु, कमल देवांगन, मनीष साहु, खिलावन मटीयारा, पूर्व पार्षदगण दिनेश देवांगन, दिलीप साहु, विजय जलकारे, लिलाधर पाल, किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी भास्कर तिवारी, महेश सार्वा, निलेश यादव अन्य सदस्य गण उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button