ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री साय का आज का पूरा कार्यक्रम, नगरीय प्रशासन की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश थमने से बढ़ी गर्मी; अगले 48 घंटे फिर बारिश के आसार कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित
देश

शादी के नाम पर धोखाधड़ी: पति को बेवफाई के लिए मजबूर कर रही थी पत्नी, सामने आई चौंकाने वाली साजिश

शादी को हमारे कल्चर में जन्म-जन्म का रिश्ता माना जाता है| पति-पत्नी का संबंध विश्वास पर ही जुड़ता है और इसी से आगे भी बढ़ता है|

ऐसे में अगर वे एक-दूसरे को धोखा देने लगें, तो मामला बिगड़ सकता है| आज हम आपको एक ऐसी सच्ची घटना बताएंगे, जिसे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे| यहां पर एक लड़की ने शादी को मज़ाक बना डाला|

पत्नी कभी नहीं चाहती कि उसका पति किसी और महिला के साथ रहे| पड़ोसी देश चीन से एक ऐसी लड़की की कहानी सामने आई है जो अपने पति को बेवफाई के लिए उकसा रही थी|

चीन के गुइज़ाऊ प्रांत की ये घटना जब लोंग्ली काउंटी की कोर्ट में पहुंची, तो इसके बारे में जानकर हर कोई आश्चर्यचकित रह गया| खुद लड़की ने कोर्ट में अपना गुनाह कुबूल किया|

खुद पत्नी कर रही थी ‘बेवफाई’ को मजबूर
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक एक पत्नी अपने ही पति को इस बात के लिए मना रही थी कि वो दूसरी औरत के पास चला जाए| उनकी शादी को कुछ ही दिन हुए थे और पत्नी बहाना बनाकर उसके साथ रहने को तैयार नहीं हो रही थी|

ऐसे में पति को उस पर संदेह हुआ. जब खुद को दुल्हन का भाई बताने वाले दो लड़के उसे पति के साथ छोड़कर चले गए तो पति ने वहां पर पुलिस बुला ली| पुलिस ने जब मामले की जांच की, तो सच्चाई जानकर न सिर्फ उस शख्स के बल्कि पुलिस के भी होश उड़ गए|

दरअसल लड़की और उसका ब्वॉयफ्रेंड कर्ज़े में डूबे हुए थे| ऐसे में उनकी मुलाकात दो ऐसे लड़कों से हुई, जिन्होंने उन्हें मैरिज फ्रॉड के बारे में बताया| उन्होंने मैचमेकिंग ऐप के ज़रिये एक लड़के को फंसाया और उससे लड़की की शादी रजिस्टर करा दी|

उसने 16 लाख रुपये ब्राइड मनी यानि लड़की को दहेज के तौर पर दिए, जबकि करीब 6 लाख की उसे ज्वैलरी दिलाई| उन्हें ये ब्राइड मनी वापस न करनी पड़े, इसलिए अपने प्लान के तहत लड़की अपने नए-नवेले पति को बेवफाई के लिए मजबूर कर रही थी|

चीन में अगर कोई पति दूसरी महिला के साथ चला जाता है, तो दुल्हन को ब्राइड मनी वापस नहीं करनी होती है| वे यही चाहते थे, लेकिन पति चालाक निकला और उनके प्लान पर पानी फिर गया|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button