ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
Uncategorized

नौकरी दिलाने के नाम पर 3.37 लाख की ठगी, आरोपी युवक फरार

रायपुर । रायपुर के आमानाका थाने में एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई है|

कि आरडीए कॉलोनी सरोना निवासी युवक रितेश्वर भुमरकर ने एम्स में नर्स की नौकरी लगाने के नाम पर उससे 3.37 लाख रुपये की ठगी की है।

पुलिस के मुताबिक, भाठागांव निवासी युवती दुर्गेश्वरी साहू का आरडीए कॉलोनी सरोना निवासी युवक रितेश्वर भुमरकर से फेसबुक पर परिचय हुआ था।

दोनों के बीच बढ़ती दोस्ती के दौरान युवती ने नौकरी लगाने की बात कही।

रितेश्वर ने एम्स में अपना परिचय होने और स्टाफ नर्स की नौकरी लगाने का भरोसा दिलाया

और इस पर एम्स प्रबंधन के लोगों को लेनदेन के लिए दुर्गेश्वरी से पैसे खर्च होने की भी बात कही।

युवती ने भी खर्च देने सहमत हुई और रितेश्वर ने अपने बताए खातों में 29-3 से 26-7-24 के बीच अलग-अलग दिन कुल 3.37 लाख रुपये डिपाजिट कराया।

लेकिन अब तक नौकरी न लगने पर दुर्गेश्वरी ने पैसे भी वापस मांगे, लेकिन रितेश्वर ने पैसे वापस नहीं किए।

इस पर युवती ने कल रात थाने में धारा 318 के तहत मामला दर्ज कराया। युवक फरार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button