ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
रायपुर

छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड, मैनपाट में तापमान 4 डिग्री तक पहुंचा, शीतलहर का अलर्ट

रायपुर. छत्तीसगढ़ में फिर से कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है. पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही मैनपाट में तापमान 4 डिग्री तक पहुंच गया है.

ठंड बढ़ने से पठारी क्षेत्रों में ओस की बूंदें जमने लगी है. वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के उत्तरी इलाके में शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया है.

छत्तीसगढ़ में मैदानी इलाकों में दुर्ग संभाग सबसे ठंडा है. बुधवार को दुर्ग में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया,

जो सामान्य से 5.5 डिग्री कम था. दुर्ग जिले में शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है. मैनपाट का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस चला गया है.

सुबह घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी 50 मीटर से कम हो गई है. वहीं रायपुर में दिन का तापमान 26.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया,

जो सामान्य से कम रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री रहा. माना में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो औसत से 2.4 डिग्री कम था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button