ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ राज्य की सीनियर बीच महिला हैंडबाल टीम सीनियर बीच राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु गुवाहाटी (असम) पहुंची, प्रतियोगिता के पहले दिन छत्तीसगढ़ ने बिहार को 40-14 गोलों से पराजित किया।

छत्तीसगढ़ | असम हैंडबाल संघ द्वारा हैंडबाल एसोसिएशन इंडिया के तत्वावधान में सीनियर बीच राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता (पुरुष एवं महिला) का आयोजन सरुसजई स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स, गुवाहाटी, असम में दिनांक 10 जनवरी से 13 जनवरी 2025 तक आयोजित किया जा रहा है।

जिसके लिये छत्तीसगढ़ राज्य की 12 सदस्यीय (10 महिला खिलाड़ी, 01 प्रशिक्षक एवं 01 प्रबंधक) बीच महिला हैंडबाल टीम भाग ले रही है। ज्ञात रहे कि उक्त बीच हैंडबाल प्रतियोगिता में भाग लेने के पूर्व छत्तीसगढ़ राज्य की बीच महिला हैंडबाल टीम का चयन स्पर्धा का आयोजन दिनांक 02 जनवरी 2025 को बीच वाॅलीबाल ग्राउण्ड, पंत स्टेडियम, सेक्टर-1, भिलाई (छ.ग.) में आयोजित किया गया था।

छत्तीसगढ़ राज्य की बीच महिला हैंडबाल टीम का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन बीच वाॅलीबाल ग्राउण्ड, पंत स्टेडियम, सेक्टर-1, भिलाई (छ.ग.) में दिनांक 03 जनवरी से 07 जनवरी 2025 तक किया गया था जिसमें प्रशिक्षण शिविर के दौरान प्रदर्शन के आधार पर छत्तीसगढ़ राज्य की सीनियर बीच महिला हैंडबाल टीम की घोषणा की गई।

उपरोक्त प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों एवं अधिकारियों के नाम निम्नानुसार है:-

1. कु. भाविका रामटेके (दुर्ग जिला), 2. कु. कंचन महानंद (दुर्ग जिला), 3.  प्रिया (दक्षिण पूर्वी मध्य रेल्वे, बिलासपुर), 4. कु. काजल (दक्षिण पूर्वी मध्य रेल्वे, बिलासपुर), 5. कु. मीनू (दक्षिण पूर्वी मध्य रेल्वे, बिलासपुर), 6. कु. निक्की (दक्षिण पूर्वी मध्य रेल्वे, बिलासपुर), 7. कु. गौरव (दक्षिण पूर्वी मध्य रेल्वे, बिलासपुर),

  1. कु. काजल (दक्षिण पूर्वी मध्य रेल्वे, बिलासपुर), 9. कु. प्रीति साहू (रायपुर जिला), 10. कु. प्रिया तिवारी (दुर्ग जिला), 11. टीम की प्रशिक्षक अमिता मोहापात्रा (दक्षिण पूर्वी मध्य रेल्वे, बिलासपुर), 12. शबनम फिरोज अंसारी (दक्षिण पूर्वी मध्य रेल्वे, बिलासपुर) है।

    उपरोक्त राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु छत्तीसगढ़ राज्य के सीनियर बीच महिला हैंडबाल टीम को छत्तीसगढ़ हैंडबाल संघ द्वारा जाने-आने का रेल्वे किराया, दैनिक यात्रा भत्ता एवं खिलाड़ियों को खेल पोषक तथा प्रशिक्षक एवं प्रबंधक को टी-शर्ट प्रदान किया गया।

    उपरोक्त प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु छत्तीसगढ़ राज्य की सीनियर बीच महिला हैंडबाल टीम दिनांक 07 जनवरी 2025 को दुर्ग से रवाना होकर दिनांक 09 जनवरी 2025 को गुवाहाटी पहुंची थी तथा दिनांक गुवाहाटी से दिनांक 14 जनवरी 2025 को रवाना होकर दिनांक 16 जनवरी 2025 को वापस छत्तीसगढ़ पहुंचेगी।

    सीनियर बीच महिला हैंडबाल चैंपियनशिप में भाग लेने वाले राज्यों की टीमों को 04 पुल में विभाजित किया गया है जिसमें छत्तीसगढ़ बीच महिला हैंडबाल को पुल-सी में रखा गया है। पुल-सी में छत्तीसगढ़ राज्य के साथ बिहार, मणिपुर, तेलंगाना एवं उत्तर प्रदेश को शामिल किया गया है।

पुल सी में दिनांक 10 जनवरी 2025 को संध्याकालीन खेले गये पहले मैच में छत्तीसगढ़ ने बिहार को एकतरफा मुकाबले में 40-14 गोलों से पराजित किया।

छत्तीसगढ़ का दूसरा मुकाबला आज दिनांक 11.01.2025 संध्याकालीन मणिपुर एवं तीसरा मुकाबला आज तेलंगाना के साथ खेला जाना है। दिनांक 12 जनवरी 2025 को प्रातःकालीन छत्तीसगढ़ का मुकाबला उत्तर प्रदेश के साथ खेला जायेगा तथा संध्याकालीन क्वार्टर फाइनल मैचेस खेले जायेंगे।

उपरोक्त बीच राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य की बीच महिला हैंडबाल टीम को उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक प्राप्त करने हेतु छत्तीसगढ़ हैंडबाल संघ के अध्यक्ष  धर्मेन्द्र यादव एवं कार्यकारी अध्यक्ष  अरुण सिंघानिया, बी.एस.पी. हैंडबाल क्लब के अध्यक्ष  बी.डी. बाबू (महाप्रबंधक प्रभारी, प्लांट गैरेज) एवं सचिव अब्दुल रहीम,

छत्तीसगढ़ हैंडबाल संघ के संस्थापक सदस्य पूर्व महासचिव  बशीर अहमद खान, महासचिव  समीर खान, कोषाध्यक्ष  विजय बहादुर, छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन के महासचिव  विक्रम सिंह सिसोदिया, सहसचिव  सहीराम जाखड़, सहसचिव  मो. अकरम खान,  विष्णु वास्तव, छत्तीसगढ़ प्रदेश  जूडो संघ के अध्यक्ष  अरुण द्विवेदी,

छत्तीसगढ़ प्रदेश जूडो संघ के महासचिव शम्भू सोनी, छत्तीसगढ़ तैराकी एसोसिएशन  के अध्यक्ष  गोपाल खंडेलवाल, छत्तीसगढ़ रोविंग संघ के महासचिव  आर.के. वास्तव,  छत्तीसगढ़ प्रदेश एमेच्योर बाॅक्सिंग संघ के अध्यक्ष  आर. राजेन्द्रन,

छत्तीसगढ़ कुश्ती संघ के अध्यक्ष  जगन्नाथ यादव, सचिव  प्रशांत राय, छत्तीसगढ़ सायक्लिंग संघ के सचिव  व्ही.आर. चन्नावर, छत्तीसगढ़ फुटबाल संघ के महासचिव डाॅ.जी.डी. गांधी, छत्तीसगढ़ रग्बी फुटबाल संघ के सचिव  अय्याज अहमद खान सहित विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाए प्रदान की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button